राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर CRPF का बड़ा बयान, कहा- वे 113 बार कर चुके हैं दिशा-निर्देशों का उल्लंघन

Rahul Gandhi Security
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सुरक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को कांफ्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे कांग्रेस के नेताओं की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को सुरक्षा देने के लिए पत्र भी लिखा गया है। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर विवाद बढ़ता देख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बयान जारी कर बड़ी जानकारी साझा की है।   

सीआरपीएफ ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कई मौकों पर देखा गया है और इस तथ्य से उन्हें समय-समय पर अवगत कराया गया है। 2020 के बाद से, 113 उल्लंघन देखे गए हैं और उन्हें विधिवत सूचित किया गया है। यह भी उल्लेख किया जा सकता है कि भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण के दौरान सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है और सीआरपीएफ इस मामले को अलग से उठाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1608328497344434176

CRPF ने कहा कि राहुल गांधी के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। यह बताया जा सकता है कि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के दौरे के दौरान सीआरपीएफ द्वारा राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।  

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अनुसार 24 दिसंबर के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा का दिल्ली चरण सभी हितधारकों को शामिल करते हुए 22 दिसंबर को आयोजित किया गया था। सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया है और दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है कि सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी।