-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cp Radhakrishnan Became The 15th Vice President Of India President Murmu Administered The Oath
CP Radhakrishnan: भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Vice President Shapath Grahan: सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर आज शपथग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आज उन्हें शपथ दिलाई।

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, फोटो- सोशल मीडिया
CP Radhakrishnan Shapath Grahan: सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर आज शपथग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आज उन्हें शपथ दिलाई। राधाकृष्णन ने विपक्ष के कैंडिडेट बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर यह पद हासिल किया है।
सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है। यह शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीतने के बाद शपथ लेकर वे देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हो गए।
पीएम मोदी समेत ये दिग्गज रहे मौजूद
यह आयोजन सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें देश की तमाम प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। इसके अलावा, समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से भी नेता और राज्यपाल दिल्ली पहुंचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
West Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
पंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
Women In Diplomacy: जानिए भारत की उन महिला राजनयिकों के बारे में जिन्होंने वैश्विक मंच पर बनाई अलग पहचान
#WATCH दिल्ली: सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। (वीडियो: डीडी) pic.twitter.com/p3fS9mXDje — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
इनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रमुख हैं।
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि यह उपराष्ट्रपति चुनाव ऐसे समय में हुआ जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।
आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार
सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राधाकृष्णन की इस जीत के साथ न सिर्फ एनडीए को एक और संवैधानिक पद पर मजबूती मिली है, बल्कि संसद के उच्च सदन में उनकी भूमिका भी अब अहम हो जाएगी।
Cp radhakrishnan became the 15th vice president of india president murmu administered the oath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














