UP: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट

Ajay Kumar Lallu
PHOTO- social media
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट (warrant) जारी किया है। दरअसल मारपीट व तोड़फोड़ के एक मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर अजय कुमार लल्लू व संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। एमपीएमएलए कोर्ट (MPMLA Court) के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव (Ambareesh Srivastava) ने वारंट जारी किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीस हजार का जमानती वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाई गई होर्डिंग में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न लगाने पर हंगामा हुआ था। इसकी प्राथमिकी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय ने 25 दिसंबर 2020 को हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर कुछ होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रिंटिंग प्रेस की गलती से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की फोटो छपना छूट गई थी।

आरोप था कि इससे नाराज़ होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने लगाई गई होर्डिंग को तोड़ कर सड़क पर फेंक दी। इसका विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट भी की गई थी। अब इस मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मुश्किलें बढ़ हैं। कोर्ट ने अब वारंट जारी कर दिया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com