-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Court Notice To Cbi On Brs Leader Kavita Bail Plea In Corruption Case Liquor Scam
भ्रष्टाचार मामले में BRS नेता कविता की जमानत अर्जी पर अदालत का CBI को नोटिस
- Written By: शुभम सोनडवले
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार BRS नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर सीबीआई को नोटिस जारी किया।

के कविता (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया और संघीय एजेंसी को 22 अप्रैल तक अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं बीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद थीं।
सीबीआई दिल्ली की आम आदमी पार्टी (सरकार) द्वारा आबकारी नीति तैयार किये जाने और उसके क्रियान्यवन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है, जबकि ईडी धन शोधन के पहलू की जांच कर रही है। कविता ने भ्रष्टाचार के मामले में अपनी जमानत अर्जी में कहा है कि वह लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की एक “स्टार प्रचारक” हैं। उन्होंने अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था क्योंकि उनकी नियमित जमानत अर्जी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया है कि “केंद्र में सत्तारूढ़ दल (भाजपा) याचिकाकर्ता को दिल्ली आबकारी नीति से सार्वजनिक रूप से जोड़ने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है ताकि उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।”
अर्जी में कहा गया है, “जांच एजेंसियां इस बात से भलीभांति अवगत हैं कि कथित घोटाले में याचिकाकर्ता की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं है। राजनीतिक आकाओं को यह बखूबी पता है कि यदि याचिकाकर्ता को कथित घोटाले से जोड़ दिया जाता है तो इससे उन्हें और तेलगंना के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पिता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सकेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रोड पर बवाल, के. कविता का CM रेवंत पर तंज, बोलीं- यह कूटनीति नहीं चापलूसी
पवन कल्याण ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा! के. कविता के आरोपों से मचा हड़कंप, रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर खरीदी जमीन
KCR ने किया पार्टी से बाहर…तो K कविता ने छोड़ी MLC की कुर्सी, सड़क पर आई BRS की अंदरूनी लड़ाई
पुत्रमोह में ‘धृतराष्ट्र’ बने KCR? के कविता की चढ़ा दी ‘सियासी बलि’, घर की कलह से सियासी कोहराम!
इससे पहले दिन में, एजेंसी ने कविता की तीन दिनों की सीबीआई हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि अब एजेंसी की हिरासत में रखकर कविता से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता ने मामले के बारे में उनसे पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए। सीबीआई ने अदालत से कहा, “उन्होंने सच नहीं बोला और उनसे पूछे गए ज्यादातर सवालों का गोलमोल जवाब देने की कोशिश की। उनके जवाब सीबीआई द्वारा जांच के दौरान जुटाये गए मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के उलट हैं।”
एजेंसी ने कहा, “वह एक प्रमुख राजनीतिक नेता एवं प्रभावशाली व्यक्ति हैं। यह मानने के ठोस कारण हैं कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं जिन्हें एकत्र किया जाना अभी बाकी है। वह मामले की जारी जांच को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।” सीबीआई ने अदालत से कहा, “इसलिए अदालत से यह अनुरोध किया जाता है कि जांच एवं न्याय के हित में कविता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।”
कविता के वकील नितेश राणा ने सीबीआई के अनुरोध का विरोध किया और कहा कि उसके आरोप उन्हें हिरासत में भेजने का आधार नहीं बनाते हैं। सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)
Court notice to cbi on brs leader kavita bail plea in corruption case liquor scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














