- Hindi News »
- India »
- Corona Continues To Wreak Havoc In Maharashtra After 48 Students And 3 Staff Now Education Minister Varsha Gaikwad Found Covid Positive
महाराष्ट्र में जारी है कोरोना का कहर, 48 स्टूडेंट और 3 स्टाफ के बाद अब शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड कोविड पॉजिटिव
ओमीक्रोन के महाराष्ट्र (Maharashtra Omicron Cases) में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं।
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमीक्रोन (Omicron) की टेंशन के बीच राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना पॉज़िटिव (Varsha Gaikwad Corona Positive) पाई गई हैं। एएनआई के अनुसार, उन्हें हल्के लक्षण हैं और वर्षा गायकवाड़ की COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बता दें कि, महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
इससे पहले महाराष्ट्र के कई इलाकों से छात्रों के भी कोरोना पॉज़िटिव होने की बात सामने आई थी। सोमवार को पुणे की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों के कोरोना पॉज़िटिव होने का मामला सामने आया था तो वहीं इससे पहले अहमदनगर में भी छात्र कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में कोविड पॉज़िटिव पाए गए स्टूडेंट्स को आइसोलेट कर दिया गया था। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के 48 छात्रों और तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
I learned today that I tested positive for COVID-19 after first feeling symptoms yesterday evening. My symptoms are relatively mild. I’m fine and have isolated myself. Request those who met me the past few days to take precautions. — Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) December 28, 2021
वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, मुझे आज पता चला है कि कल शाम हलके लक्षण महसूस होने के बाद मेरी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मुझे हलके लक्षण हैं। मैं फिलहाल ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मुझसे मिले हैं, उनसे सावधानी बरतने का अनुरोध है।
सम्बंधित ख़बरें
शिरडी में गैस की कमी: साईं संस्थान चूल्हों पर बना रहा प्रसाद, रोज़ 40 हजार भक्तों के लिए जल रहें चूल्हें
सोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
Nashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
इस बीच देश (India) में ओमीक्रोन (Omicron) के 653 मामले सामने आ चुके हैं। ओमीक्रोन के महाराष्ट्र (Maharashtra Omicron Cases) में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं। इसके बाद दिल्ली (Delhi Omicron Cases) में 165, केरल (Kerala) में 57, तेलंगाना (Telangana Omicron Cases) में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं।
Corona continues to wreak havoc in maharashtra after 48 students and 3 staff now education minister varsha gaikwad found covid positive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
May 02, 2026 | 04:45 PMशिरडी में गैस की कमी: साईं संस्थान चूल्हों पर बना रहा प्रसाद, रोज़ 40 हजार भक्तों के लिए जल रहें चूल्हें
May 02, 2026 | 04:39 PMMP News: घुवारा में मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी, प्रशासन पर उठे सवाल; बड़ामलहरा SDM ने झाड़ा पलड़ा
May 02, 2026 | 04:39 PMAmazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
May 02, 2026 | 04:16 PMमई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
May 02, 2026 | 04:16 PM‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
May 02, 2026 | 04:09 PMसोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
May 02, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












