-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Controversy Escalates Over Salman Khurshids Book Attack On Residence In Nainital
सलमान खुर्शीद के आवास पर हुआ हमला, प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग; कांग्रेस नेता बोले- हिंदुत्व पर मरी बात हुई सच
- Written By: रवि शुक्ला

नई दिल्ली: अयोध्या मामले में सलमान खुर्शीद द्वारा लिखे किताब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादियों के साथ करने को लेकर सोमवार को बड़ा बवाल हो गया है। बजरंग दल के कई कार्यकर्ता नैनीताल के रामगढ़ स्थित खुर्शीद के पहुंचे और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर जमकर पथराव किया और बाद में आग लगा दी है। हालांकि, आग को तुरंत बुझा दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सतखोल में स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और आग लगाने की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार को 2 बजे के करीब 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ और आग लगा दी। साथ ही उन्होंने उनके परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार किया।
डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद ने इस हमले पर कहा, “राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
कांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
NCERT किताब में आपातकाल चैप्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा; बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय
Uttarakhand: Some people vandalized residence of former Union Minister & Congress leader Salman Khurshid in Nainital today "Rakesh Kapil & 20 others have been booked. Strict action will be taken against perpetrators," says DGI (Kumaun) Neelesh Anand (Pics: Khurshid's FB page) pic.twitter.com/1gpQrioBxM — ANI (@ANI) November 15, 2021
क्या यही हिंदुत्व है?
अपने घर पर हुए हमले पर खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है. फेसबुक पोस्ट में अपने घर में की गई तोड़फोड़ की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “मैं अपने उन दोस्तों के लिए दरवाजे खोलने की आशा करता हूं जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है। क्या मैं अभी भी यह कहना गलत हूं कि यह हिंदू धर्म नहीं हो सकता?”
उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, “तो अब ऐसी बहस है। शर्म बहुत अप्रभावी शब्द है। इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं यदि अधिक नहीं।”
ज्ञात हो कि, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना दुनिया की सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन बोको हराम और इस्लामिक स्टेट से की है। खुर्शीद ने लिखा, मौजूदा दौर में हिंदुत्व का राजनीतिक रूप, साधु-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है। हिंदू धर्म को किनारे लगाता यह हिंदुत्व का राजनीतिक रूप आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी संगठन जैसा ही है।
Controversy escalates over salman khurshids book attack on residence in nainital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-UAE रक्षा साझेदारी: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और यूएई डिप्टी कमांडर ने सैन्य संबंधों पर की चर्चा
Jun 26, 2026 | 10:11 PM‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
Jun 26, 2026 | 10:10 PMMumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
Jun 26, 2026 | 10:08 PMअनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, सेबी ने ठुकराई सेटलमेंट अर्जी; कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग भी पूरी तरह ठप!
Jun 26, 2026 | 10:02 PMसूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग
Jun 26, 2026 | 09:58 PMमोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
Jun 26, 2026 | 09:57 PMमुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
Jun 26, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














