Ayodhya: राम मंदिर को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश, फरीदाबाद से हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का निवासी है और कथित रूप से एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने पाली इलाके के खंडहर मकान में छुपाए गए हथियारों की जानकारी दी
राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की साजिश
राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश
Published on
Updated on

अयोध्या: हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने की योजना बना रही थी। इसके लिए आईएसआई ने अब्दुल रहमान को तैयार किया था। अब्दुल रहमान ISI के टच में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है। गौरतलब है कि निर्माण के बाद से अयोध्या का राम मंदिर लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

हैंड ग्रेनेड से राम मंदिर पर हमले की प्लानिंग

पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राम मंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके। साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी किया था। फ़ैजाबाद से ट्रेन से अब्दुल पहले फरीदाबाद पहुंचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था। हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

फैजाबाद का रहने वाला है अब्दुल रहमान

अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का निवासी है और कथित रूप से एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के दौरान उसने पाली इलाके के खंडहर मकान में छुपाए गए हथियारों की जानकारी दी, जिसके बाद एटीएस और फरीदाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गुजरात एटीएस की टीम रविवार शाम पाली इलाके में पहुंची, जहां उस इलाक़े में फ़रीदाबाद पुलिस भी तैनात रहा। इस दौरान किसी भी सिविलियन को इलाके में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने करीब चार घंटे तक खंडहर मकान की गहन जांच की और दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com