राहुल के बाद प्रियंका को भी संसद भेजने की प्लानिंग, जयराम रमेश के ट्वीट में छुपी है कांग्रेसी रणनीति

इस बार के चुनाव में नामांकन के दिन तक सभी को प्रियंका गांधी के नाम की संभावना थी लेकिन कांग्रेस ने आखिरी वक्त पर राहुल गांधी के नाम की घोषणा कर दी। राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।
Priyanka and rahul gandhi
राहुल और प्रियंका गांधी (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: लोकसभाा चुनाव 2024(lok Sabha 2024) में कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट(Rae Bareli seat) के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राय बरेली से चुनाव लडेंगी। कांग्रेस (Congress) पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन कयासों पर भी विराम लग गया। लेकिन इसके बाद ही कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश के एक पोस्ट ने नई संभावना पैदा कर दी है।

जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रायबरेली सीट को लेकर कहा कि "रायबरेली विरासत नहीं, जिम्मेदारी और कर्त्तव्य है"। रायबरेली सीट सालों से गांधी परिवार की 'परंपरागत सीट' कही जा रही है। कई सर्वे के मुताबिक रायबरेली सीट को गांधी परिवार के लिए सेफ सीट माना गया है। इस बार के चुनाव में नामांकन के दिन तक सभी को प्रियंका गांधी के नाम की संभावना थी लेकिन कांग्रेस ने आखिरी वक्त पर राहुल गांधी के नाम की घोषणा कर दी। राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए 6 मई से ही अमेठी-रायबरेली में डेरा जामने वाली हैं। इस बहाने से वो आसपास के प्रचार का हिस्सा बनेगी। अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है । रविवार से प्रियंका गांधी की अमेठी में मौजूदगी की खबर और जयराम रमेश के पोस्ट से इशारा मिल रहा है कि पार्टी प्रियंका गांधी के लिए राजनीति में आने की प्लानिंग कर रही है।

जयराम रमेश का सोशल मीडिया पोस्ट

कांग्रेस महासचिव(संचार) ने पोस्ट में प्रियंका गांधी के बार में कहा कि "प्रियंका को एक चुनाव क्षेत्र तक सीमित न रखा जाए, प्रियंका तो किसी भी क्षेत्र से उपचुनाव लड़ कर संसद पहुंच सकती है" जयराम ने जिस तरह प्रियंका के लिए उपचुनाव की बात कही है इससे यही लगता है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपनी सेफ सीट ( राय-बरेली) देकर प्रियंका के संसद में जाने की तैयारी कर ली है। राहुल गांधी रायबरेली के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ रहें हैं। कांग्रेस को वायनाड पर राहुल गांधी की जीत पक्की लग रही है। अगर राहुल वायनाड से जीत जाते है तो क्या वो रायबरेली से सांसद बनेंगे। वायनाड सीट को छोड़ने के बाद भी होने वाले उपचुनाव में वो प्रियंका के लिए राजनीति में आने का रास्ता खोल देंगे। अगर राहुल रायबरेली और वायनाड दोनों से जीत जाते हैं तो प्रियंका बाद में उपचुनाव में लड़ सकती हैं।

राजनिति में बहुत सी संभावनाए हो सकती है। साल 2019 में भी यही माना जा रहा थी कि राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से जीतेंगे तो अमेठी सीट पर अपनी बहन के लिए छोड़ देंगे। लेकिन वो चुनाव हार गए और वायनाड से जीत कर संसद पहुंच गए। इस बार राहुल चुनाव हारेंगे या जीतेंगे इसका जवाब इलेक्शन रिजल्ट के दिन मिल जाएगा। कांग्रेस की प्रियंका गांधी को राजनिति में लाने की प्लानिंग कितनी सफल होती है इसका फैसला चुनाव जीतने के बाद होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com