-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Leadership Brainstormed With Haryana Leaders On New President Leader Of Legislative
Haryana: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष का होगा जल्द ऐलान, बैठक में नेताओं ने सुझाया नाम
- Written By: मनोज आर्या
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाए और ऐसे नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए जो किसी का पिछलग्गू नहीं हो।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में मंथन जारी
नई दिल्ली: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बुधवार को हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल (सीएलपी) के नेता के चयन के लेकर राज्य के पार्टी नेताओं से उनकी राय जानी। इस दौरान कुछ नेताओं ने जल्द से जल्द फैसला करने का आग्रह किया। सूत्रों का कहना है कि सीएलपी के नए नेता की घोषणा जल्द की जा सकती है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाए और ऐसे नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए जो किसी का पिछलग्गू नहीं हो। उन्होंने कहा कि मेरी राय है कि पार्टी का वफादार और पार्टी की सोच पर चलने वाला व्यक्ति ही अध्यक्ष होना चाहिए। विधायक दल के नेता का फैसला सबकी सहमति के आधार पर होना चाहिए।
पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें राज्य कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से संगठन को मजबूत बनाने, नए प्रदेश अध्यक्ष तथा सीएलपी के नेता के चयन के संदर्भ में भी उनकी राय जानी।
बैठक में भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता शामिल
सूत्रों ने यह भी बताया कि नेताओं से एक-एक कर भी राय पूछी गई। संचालन समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेता शामिल थे। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से आरंभ हो रहा है। पिछले साल आठ अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से कांग्रेस हरियाणा में अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुन सकी है। इस चुनाव में काग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने में कामयाब रही।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक के बाद हरिप्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि बेलगावी में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ के विषय में निर्णय लिया था। 26 जनवरी 2025 से शुरू हुई यह यात्रा 26 जनवरी 2026 तक चलेगी। ऐसे में आज हरियाणा स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में इस पदयात्रा के तहत हमें क्या करना है और संगठन को कैसे मजबूत करना है, को लेकर भी जरूरी बातचीत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में सभी ने अपने सुझाव दिए और हम इन्हीं सुझावों के साथ हरियाणा में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
Congress leadership brainstormed with haryana leaders on new president leader of legislative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे विकास कार्यों के आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













