-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Leader Vijay Wadettiwar On Hemant Karkare Death Rss Policeman Terrorist Ajmal Kasab
‘आतंकी कसाब की नहीं, RSS के वफादार पुलिसकर्मी की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत’, विजय वडेट्टीवार के बयान से बवाल
- Written By: शुभम सोनडवले
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि हेमंत करकरे की मौत आतंकी कसाब की बंदूक से निकली गोली से नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वफादार पुलिसकर्मी की गोली से हुई थी। उज्जवल निकम ने इसे कोर्ट से छुपाए रखा।

आतंकी कसाब, हेमंत करकरे और विजय वडेट्टीवार (फोटो: X)
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने रविवार को पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे (Hemant Karkare) की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि करकरे की मौत आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) की बंदूक से निकली गोली से नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वफादार पुलिसकर्मी की गोली से हुई।
विजय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार उज्जवल निकम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिरयानी का मुद्दा उठाकर उज्जवल निकम ने कांग्रेस को बदनाम किया। क्या कोई कसाब को बिरयानी देगा? बाद में उज्जवल निकम ने इसे स्वीकार भी कर लिया। कैसा वकील है, गद्दार है, जिसने कोर्ट से यह बात छुपाकर रखी।”
Leader of opposition in Maharashtra, Vijay Wadettiwar is claiming that Hemant Karkare was not killed by bullets of terrorist Ajmal Kasab, but by the bullet of a cop close to the Sangh. It is nothing but a cleanchit to Pakistan in 26/11 Mumbai Attack. pic.twitter.com/JvpJCsqzhG — Incognito (@Incognito_qfs) May 5, 2024
वडेट्टीवार ने कहा, “मुंबई 26/11 आतंकी हमले के दौरान हेमंत करकरे की मौत आतंकी कसाब की बंदूक निकली गोली से नहीं बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिसकर्मी की गोली से हुई थी। यह सबूत उज्जवल निकम ने अदालत से छुपा रखा और ऐसे देशद्रोही को भाजपा ने टिकट दिया ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भाजपा देशद्रोही को बचाने वाली पार्टी है?”
अपने बयान पर सफाई देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने तो बस वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था। इस बारे में हर जानकारी मौजूद थी कि जिस गोली से हेमंत करकरे को गोली मारी गई थी, वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी।” उन्होंने कहा, “अजमल कसाब को फांसी देना कोई बड़ी बात नहीं है, यह कोई भी सामान्य वकील कर सकता था।”
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
#WATCH | Kolhapur, Maharashtra: On his reported statement about the killing of former Maharashtra ATS chief Hemant Karkare, Congress leader Vijay Wadettiwar says, "Those are not my words, I just said what was written in the book by SM Mushrif. Every information was there about… pic.twitter.com/avLzLZRbqL — ANI (@ANI) May 5, 2024
बता दें कि एसएम मुश्रीफ की किताब ‘हू किल्ड करकरे’ 2009 में लिखी गई थी। एसएम मुश्रीफ पूर्व पुलिस महानिरीक्षक और महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता हसन मुश्रीफ के भाई हैं।
Congress leader vijay wadettiwar on hemant karkare death rss policeman terrorist ajmal kasab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














