एजेंट और एजेंसी से देश नहीं चलता, जो हमारा विरोध कर रहे हैं उनका भी शुक्रिया; पंचायत चुनाव में जीत के बाद बोली ममता बनर्जी

west-bengal-panchayat-election-2023-mamata-banerjee-slams-bjp-on-tmc-wining
फोटो: ममता बनर्जी (ANI/Twitter)
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव (WB Panchayat Election 2023) खत्म हो गए हैं। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बम्पर जीत मिली है इस जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने वोटरों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। टीएमसी चीफ बनर्जी ने ने कहा कि जो हमारा विरोध कर रहे हैं हम उनका भी शुक्रिया करते हैं क्योंकि इसमें हमारा ही भला हो रहा है। ये एजेंट और एजेंसी से देश नहीं चलता है।

पंचायत चुनाव में जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं। यह चुनाव बैलेट बॉक्स के द्वारा होते हैं, यहां जो प्रीसाइडिंग ऑफिसर-काउंटिंग एजेंट होते हैं इन्हें पहले से ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन इसके लिए भी हम ज़िम्मेदार हैं विपक्ष नहीं? तृणमूल कांग्रेस के कई सीटों पर मतदान नहीं हो पाए लेकिन इसके लिए हमने हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं को किसी प्रकार का विरोध या प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए। विधानसभा के चुनाव सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए थे। यह चुनाव भी सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 71,000 बूथों पर चुनाव हुए, घटना कितने इलाकों में हुई? लगभग 60 बूथों में गड़बड़ी की गई, कहीं पर बैलेट बॉक्स में पानी भी डाला गया। मुझे पता है यह सीपीएम कार्यकर्ता ने किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया। केंद्रीय बल भेजा गया और हमने उसे स्वीकार किया। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1679097830793973762

हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे

पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर बोलते हुए सीएम बनर्जी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी। 

यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी

CM ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2 महीने से मणिपुर जल रहा है अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी? यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां होती है जब उत्तर प्रदेश में 67% सीटों पर मतदान नहीं होते हैं? रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी? यहां(पश्चिम बंगाल में) 2 साल के अंदर इतनी टीमों और आयोगों ने बंगाल का दौरा किया, करीब 154 टीमें बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी। 

भाजपा वाशिंग मशीन है

बीजेपी पर हमला करते हुए सीएम ममता ने कहा कि भाजपा वाशिंग मशीन है, आपने देखा होगा भाजपा ने  महाराष्ट्र में क्या किया। उन्होंने पूरी सरकार खरीद ली है। उन्हें(भाजपा) इतना पैसा कहां से मिलता है? इन पैसों का सोर्स क्या है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? ED-CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी