'महादेव ऐप' केस में घिरे CM बघेल, बोलीं ईरानी- हवाला के पैसों से कांग्रेस लड़ रही

जहां एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।
smirti irani, bhupesh baghel
स्मृति ईरानी-भूपेश बघेल
Published on
Updated on

नई दिल्ली:  वहीँ ED ने यह सनसनीखेज दावा बीते गुरुवार को गिरफ्तार किए गए कैश कूरियर असीम दास (Asim Das) के हवाले से किया है। साथ ही ED ने कहा है कि अब इसकी जांच की जा रही है।

इस मामले अपर आज BJP की कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस कर मामले पर अपने मत रखे। उन्होंने आज कहा कि, "सत्ता में रहकर, सत्ता का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है। कल भूपेश बघेल जी के खिलाफ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं। असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद हुए हैं।"

स्मृति ईरानी ने प्रश्न करते हुए पूछा कि, "मैं आज कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं -क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे? क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?"

वहीँ असीम दास को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि, "उसने अपने बयान में कबूल किया है कि वह आदेश के मुताबिक दुबई आया था। उन्हें आदेश दिया गया कि कांग्रेस के चुनाव खर्च के लिए धन दिया जाए। असीम दास ने कबूल किया है कि ये पैसा महादेव ऐप के तहत अवैध सट्टेबाजी का है। असीम दास ने कबूल किया है कि शुभम सोनी महादेव ऑनलाइन बुक के शीर्ष स्तर के प्रबंधन का हिस्सा है।"

बोले अठावले- बघेल का जेल जाना तय 

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि, "ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है।कांग्रेस की आदत है भ्रष्टाचार करना और सत्ता में आना। अब भूपेश बघेल का खेल बंद हो जाएगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा।"

क्या है मामला 

जानकारी दें कि ED ने बीते शुक्रवार को दावा किया था कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक असीम दास नामक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Betting App) के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com