मुंबई में छाए बादल, बारिश की संभावना; 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Lightning
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. मुंबई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश संभव है। इसी के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। यह जानकारी सोमवार को मुंबई की महानगरपालिका बीएमसी ने दी।

गौरतलब है कि रविवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। जबकि, मुंबई के कुछ हिस्सों में कल रात हल्की बारिश और आंधी चली।

https://twitter.com/ANI/status/1632748782986076160?cxt=HHwWgICxlcKX2KgtAAAA

भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी पुणे के प्रमुख के एस होसालिकर ने इसकी संभावना जताई थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था, "रविवार की रात, गरज के साथ बारिश होंगी। नासिक, अहमदनगर, औरंगाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में हल्की/मध्यम गरज के साथ बिजली, बारिश और विभिन्न तीव्रता वाली तेज हवाओं के साथ गंभीर मौसम अलर्ट का भी अनुमान लगाया है।

एक अन्य ट्वीट में होसलिकर ने कहा, "7 मार्च को अहमदनगर और चौ. संभाजी नगर जिले में ओलावृष्टि की संभावना के साथ प्रभाव अधिक हो सकता है।"