- Hindi News »
- India »
- Chintan Shivir State Of Indian Economy Cause Of Extreme Concern Says Former Fm And Congress Leader P Chidambaram
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र को घेरा, बोले-भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय
- Written By: सुभाष यादव

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credits-ANI Twitter)
उदयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ( Congress Leader P Chidambaram) ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और पिछले आठ वर्षों में धीमी आर्थिक विकास दर केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान रही है। पूर्व वित्त मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वैश्विक और स्थानीय घटनाक्रमों के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि उदारीकरण के 30 साल के बाद अब आर्थिक नीतियों को फिर से तय करने पर विचार किया जाए।
उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी इस मांग का यह मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस उदारीकरण से पीछे हट रही है, बल्कि उदारीकरण के बाद पार्टी आगे की ओर कदम बढ़ा रही है। चिदंबरम ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। पिछले आठ वर्षों में धीमी आर्थिक विकास दर केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
यह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी
MP Congress Strategy: पंचायत चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति ,प्रत्याशियों को मिलेगा पार्टी का ‘सीधा समर्थन’
पीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का तंज, खुद विदेश जा रहे हैं और…
उन्होंने दावा किया, ‘‘महामारी के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार बहुत साधारण और अवरोध से भरा रहा है। पिछले पांच महीनों के दौरान समय समय पर 2022-23 के लिए विकास दर का अनुमान कम किया जाता रहा है।”
देश में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है वो काफी चिंताजनक है। पिछले 8 वर्षों से विकास की धीमी दर ही वर्तमान सरकार की पहचान रही है। 2022-23 में विकास दर का अनुमान भी पिछले 5 महीनों में केवल कम होती गया है: उदयपुर में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, राजस्थान pic.twitter.com/sz6oMAOC3b — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2022
उन्होंने कहा कि महंगाई अस्वीकार्य स्तर पर पहुंच गई है और आगे भी इसके बढ़ते रहने की आशंका है। उनके मुताबिक, रोजगार की स्थिति कभी भी इतनी खराब नहीं रही। चिदंबरम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाये का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और राज्यों के बीच के राजकोषीय संबंधों की समग्र समीक्षा की जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘उदारीकरण के 30 वर्षों के बाद यह महसूस किया जा रहा है कि वैश्विक और स्थानीय घटनाक्रमों को देखते हुए आर्थिक नीतियों को फिर से तय करने के बारे में विचार करने की जरूरत है।”
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘भारत सरकार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर महंगाई का ठीकरा नहीं फोड़ सकती। महंगाई में बढ़ोतरी यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के पहले से हो रही है।” गेहूं के निर्यात पर रोक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि केंद्र सरकार पर्याप्त गेहूं खरीदने में विफल रही है। यह एक किसान विरोधी कदम है। मुझे हैरानी नहीं है क्योंकि यह सरकार कभी भी किसान हितैषी नहीं रही है।” (एजेंसी)
Chintan shivir state of indian economy cause of extreme concern says former fm and congress leader p chidambaram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
May 12, 2026 | 07:00 PMWheat Procurement MP : किसान हितैषी नीतियों से कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि , विदेशी बाजारों बढ़ी MP की साख
May 12, 2026 | 06:58 PMUPSC भर्ती 2026: ग्रुप A और B पदों पर निकली वैकेंसी, मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी
May 12, 2026 | 06:49 PMCM मोहन यादव की अपील, ‘हर घर योग’ अभियान से जुड़ने की कही बात; 21 जून तक चलेगी MP में अवेयरनेस ड्राइव
May 12, 2026 | 06:42 PMExplainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
May 12, 2026 | 06:39 PMजनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
May 12, 2026 | 06:34 PMExplainer: डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में वो 5 बड़े छेद; जहां से बाहर आ जाता है पेपर
May 12, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














