-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chief Minister Pinarayi Vijayan Described Kerala As A Beacon Of Progressive Thoughts
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केरल को बताया प्रगतिशील विचारों का प्रकाश स्तंभ
- Written By: वैष्णवी वंजारी

न्यूयॉर्क: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल प्रगतिशील विचारों के प्रकाश स्तंभ के रूप में चमकता है, जहां हर एक आवाज मायने रखती है और एकता की भावना उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। विजयन ने रविवार को टाइम्स स्क्वायर में एक कार्यक्रम में राज्य के प्रवासी समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। विजयन ने शनिवार को ‘लोका केरल सभा’ के अमेरिकन रिज़नल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन भी किया था। ‘लोका केरल सभा’ न्यूयॉर्क में प्रवासी केरलवासियों का एक मंच है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पिछले छह वर्षों में हर क्षेत्र में विशाल प्रगति की है।”
टाइम्स स्क्वायर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयन ने केरल के प्रगतिशील मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और समान विकास को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य प्रणाली तथा अन्य क्षेत्रों में हुए ढांचगत विकास व निवेश और उनके प्रशासन में हुए आर्थिक विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य समावेशी विकास का एक ‘मॉडल’ है और जन-केंद्रित प्रगति का उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करुणा व सामाजिक न्याय ‘‘ हमारी नीतियों को संचालित करते हैं जो वंचित समुदायों को सशक्त बनाती हैं और सभी के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देती है।”
सम्बंधित ख़बरें
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
केरल में Nipah Virus की वापसी! एक नया मरीज मिलने से हड़कंप, 15 लोग क्वारंटाइन और प्रशासन अलर्ट पर
केरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरार, BJP से मिलीभगत पर माकपा नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘ केरल प्रगतिशील विचारों के प्रकाश स्तंभ के रूप में चमकता है, जहां हर आवाज मायने रखती है और एकता की भावना उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।” उन्होंने न केवल अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में मौजूद मलयाली लोगों से ‘‘ अपनी सरजमीं को अधिक समृद्ध बनाने के लिए आने वाले समय में सहयोग जारी रखने” का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केरल मई में भारत का पहला पूर्ण रूप से ई-शासित राज्य बन गया था। उन्होंने कहा कि यह उस ‘केरल मॉडल’ के लिए एक मील का पत्थर है, ‘‘जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जाती है।” विजयन ने कहा, ‘‘ ई-शासन से हम पारदर्शिता, दक्षता और समावेश को बढ़ावा दे रहे हैं।” (एजेंसी)
Chief minister pinarayi vijayan described kerala as a beacon of progressive thoughts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














