सानिया मिर्जा और उनके बच्चे को भारत की नागरिकता नहीं, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के ट्वीट पर मचा है बवाल

Himanta Biswa Sharma, Sania Mirza, Shoaib Malik
अपने बच्चे के साथ सानिया व हिमंता बिस्वा शर्मा (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट पर टेनिस की स्टार खिलाड़ी रहीं सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी पति शोएब मलिक से अलग होने की खबर के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी बच्चे को किसी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं देने देंगे।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपने अकाउंट पर सानिया मिर्जा और उनके बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि किसी की बेवकूफियां के नतीजे हिंदुस्तान नहीं झेलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस पर एक अभियान चला दिया है और लोगों से पूछा है कि अगर आप इस बात से सहमत हैं तो इसे रिट्वीट करें। उनकी इस अपील के बाद इस पोस्ट को 10 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है।

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस पोस्ट को लेकर पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर के बारे में भी मुख्यमंत्री की राय पूछी है, जिसमें वह चार पाकिस्तानी बच्चे लेकर हिंदुस्तान में आई है। 

 इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग अदनान सामी के बारे में भी पूछ रहे हैं। 

अब देखा यह है कि आने वाले दिनों में टेनिस की स्टार खिलाड़ी रहीं सानिया मिर्जा को लेकर किस तरह का देश में माहौल बनता है और क्या भारत सरकार इस पर कोई फैसला लेती है या नहीं।