-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Char Dham Yatra Started Today From Akshaya Tritiya
Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया से हुई चारधाम यात्रा की शुरुआत, भक्तों के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट
- Written By: दीपिका पाल
हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा को प्रमुख तीर्थ यात्रा में से एक माना जाता है इसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की पूजा आ जाती है। इस चारधाम यात्रा का लाभ पाने के लिए भक्त बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।

चार धाम यात्रा 2025 (फाइल फोटो)
Chardham Yatra 2025: आज अक्षय तृतीया के मौके पर ही शुभ चारधाम यात्रा की शुरूआत हो रही है। अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक महत्व होता है जिसके बारे में पवित्र ग्रंथों में उल्लेख किया गया है। चारधाम यात्रा के दौराना आज 30 अप्रैल को पहले दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। यहां पर दर्शन करने के लिए भक्तों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए है।
हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा को प्रमुख तीर्थ यात्रा में से एक माना जाता है इसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की पूजा आ जाती है। 1200 साल पुरानी इस चारधाम यात्रा का लाभ पाने के लिए भक्त बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचते है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय क्या रहेगा…
इस समय पर खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट
चारधाम यात्रा में आज पहले दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने वाले है। अक्षय तृतीया होने की वजह से गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। कपाट खुलने के साथ ही पवित्र तीर्थयात्रा चारधाम यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर के समय 11 बजकर 55 मिनट पर खुलेंगे। जहां पर भक्तों का इंतजार खत्म होगा और वे चारधाम यात्रा का लाभ पाएंगे। चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए केवल देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि, अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा जाता है इसलिए इस दिन से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
#WATCH | उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। pic.twitter.com/eTHEKHSi5Y — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025
जानिए क्या होता हैं चारधाम यात्रा का महत्व
हिंदू धर्म में प्रमुख तीर्थयात्राओं में चारधाम यात्रा का महत्व बताया गया है। चार धाम यानि, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा को मानते है। यह चार पवित्र स्थलों का महत्व होता है क्योंकि यहां पर भगवान का वास माना जाता है। कहते हैं कि, यमुनोत्री धाम यमुना नदी का स्त्रोत स्थल माना जाता है तो गंगोत्री धाम को गंगा नदीं के स्त्रोत से जोड़कर देखा गया है। इसके अलावा केदारनाथ धाम में भगवान शिव का निवास होता है। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम की बात करें तो, इसे आठवां बैकुंठ कहते हैं। , जहां भगवान विष्णु 6 माह निद्रा में तो 6 माह जागते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इन चार धाम में पहुंचने के लिए यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है तो वहीं पर गंगोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में राजश्री गढ़वाल हिमालय में स्थित है। साथ ही केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है और बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
Char dham yatra started today from akshaya tritiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PM116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
Jul 05, 2026 | 10:08 PMExplainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
Jul 05, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














