-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Central Government Has Given Rupees 32 Lakh Crore Under Mudra Scheme Said Pm Modi
PM Modi: मुद्रा योजना के तहत सरकार ने लोगों को दिए 32 लाख करोड़ रुपये, सूरत में पीएम मोदी का दावा
- Written By: मनोज आर्या
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब गरीबों को अपने छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज लेने के लिए बैंक में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं थी। बैंक लोने के बदले गारंटी मांगते थे।

पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत केंद्र ने 32 लाख करोड़ रुपये के लोन दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास शून्य सीटें हैं, वे इस राशि के शून्य नहीं गिन सकते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पांच फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही, जहां भाजपा को जीत मिली। यह लगातार तीसरी बार है, जब दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
मोदी ने कहा कि एक समय था जब गरीबों को अपने छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज लेने के लिए बैंक में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं थी। बैंक लोने के बदले गारंटी मांगते थे। गरीब व्यक्ति गारंटी कहां से जुटाएगा? इसलिए गरीब मां के बेटे मोदी ने हर गरीब का गारंटर बनने का फैसला किया।
गरीब नागरिकों को 32 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025-26 के आम बजट में प्रस्तावित 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट से वेतनभोगी वर्ग, छोटे व्यवसायी और श्रमिकों को लाभ होगा। उन्होंने गुजरात में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमने अब तक मुद्रा योजना के तहत गरीब नागरिकों को 32 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया है। जो लोग हमें गाली देते हैं, जिनके पास शून्य सीटें हैं, वे 32 लाख करोड़ रुपये में शून्य नहीं गिन पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
2015 में हुई थी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत
केंद्र सरकार ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों को किफायती दर पर कर्ज देने के लिए 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी। मोदी ने कहा कि सूरत में शुरू किया गया अभियान खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा बनेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पांच करोड़ फर्जी राशन कार्ड को खत्म करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित किया है। उन्होंने कहा कि सूरत में प्रशासन ने करीब 2.25 लाख नए लाभार्थियों की पहचान की है। अब उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन मिलेगा।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 10 साल में गरीबी से बाहर निकले 25 करोड़ लोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र का लक्ष्य देश के हर परिवार को कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए उचित पोषण देना है। भारत के लोग लगभग 50 वर्षों से ‘गरीबी हटाओ’ का नारा सुनते-सुनते थक चुके थे। हर चुनाव अभियान में यह नारा लगाया गया, लेकिन कोई भी गरीबी को दूर नहीं कर पाया। मेरी सरकार ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता पाई।
Central government has given rupees 32 lakh crore under mudra scheme said pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा
Jul 12, 2026 | 01:44 PMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दर पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जीत का दावा
Jul 12, 2026 | 01:41 PMभाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
Jul 12, 2026 | 01:35 PMभंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
Jul 12, 2026 | 01:32 PMThe Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMGiridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
Jul 12, 2026 | 01:27 PMमहाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट पर सख्ती: 6,718 वाहनों पर लगा जुर्माना; ऑनलाइन स्लॉट के लिए 3 हफ्ते का वेटिंग
Jul 12, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM














