-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Center Told The Court Social Media Platform Should Respect The Fundamental Rights Of Citizens
केंद्र ने अदालत से कहा- सोशल मीडिया मंच नागरिकों के मौलिक अधिकारों का करें सम्मान
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) से कहा कि किसी व्यक्ति की आजादी और स्वतंत्रता की राह में “सामाजिक और तकनीकी प्रगति की फिसलन के कारण रोड़े नही अटकाए जा सकते हैं” और सोशल मीडिया मंचों को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और भारत के संविधान के अनुरूप होना चाहिए।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म द्वारा अपने खाते को निलंबित करने के खिलाफ एक ट्विटर उपयोगकर्ता की याचिका के जवाब में दाखिल हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया मंच को खाते को स्वयं बंद नहीं करना चाहिए या सभी मामलों में इसे पूरी तरह से निलंबित नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Pellet Gun Ban: पैलेट गन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पूर्व आईबी अफसर ने की मांग
National Freedom of Information Day: एक जिद से शुरू हुआ आंदोलन; पढ़ें आज के दिन का दिलचस्प इतिहास
World Consumer Rights Day: 1 रुपए की टॉफी हो या लाखों की कार; दुकानदार ने ठगा तो इंसाफ दिलाएंगे ये हक!
अमेरिकी अदालतों से भारतीय प्रवासियों को बड़ी राहत, इमिग्रेशन और वीजा मामलों में आए महत्वपूर्ण फैसले
केंद्र ने समझाया कि एक मंच उपयोगकर्ता को पूर्व सूचना दे सकता है और विशिष्ट जानकारी या सामग्री को हटाने की मांग कर सकता है जो उसकी नीतियों या लागू सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश) नियमों का उल्लंघन करती हैं और केवल उन मामलों में जहां अधिकांश सामग्री/पोस्ट/ट्वीट एक उपयोगकर्ता खाते में अवैध हैं, तो मंच पूरी जानकारी को हटाने या पूरे खाते को निलंबित करने का कदम उठा सकता है।
सरकार ने कहा कि पूरी तरह से ‘डी-प्लेटफॉर्मिंग’ (मंच से उपयोगकर्ता को हटाना) भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 की भावना के खिलाफ है और यदि केवल कुछ हिस्सा या सामग्री गैरकानूनी है, तो मंच सिर्फ ऐसी कथित जानकारी को हटाने की आनुपातिक कार्रवाई कर सकता है और उपभोक्ता खाता पूरी तरह से निलंबित नहीं कर सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वकील मनीष मोहन के माध्यम से दायर हलफनामे में कहा गया, “मंच को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए और खाते को स्वयं बंद नहीं करना चाहिए या सभी मामलों में उपयोगकर्ता खाते को पूरी तरह से निलंबित नहीं करना चाहिए। पूरी जानकारी या उपयोगकर्ता खाते को हटाना एक अंतिम उपाय होना चाहिए और मंच हर समय, नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करके उपयोगकर्ताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का प्रयास कर सकता है और उपयोगकर्ता को समझाने के लिए उचित समय और अवसर प्रदान कर सकता है।” (एजेंसी)
Center told the court social media platform should respect the fundamental rights of citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














