-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bridges Public Places In Ahmedabad Named Lord Ram And Other Characters Of Ramayana
राम के रंग से रंगा अहमदाबाद; नगर निगम ने रामायण और अन्य पात्रों के नाम पर रखे पुलों और सार्वजनिक स्थानों के नाम
- Written By: किर्तेश ढोबले

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित अहमदाबाद नगर निगम (Ahmedabad Municipal Corporation) ने विभिन्न पुलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नाम भगवान राम और रामायण (Ramayana) के अन्य पात्रों एवं महाकाव्य में वर्णित स्थानों के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दानी ने कहा कि यह कदम 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एएमसी की स्थायी समिति की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
ट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
उन्होंने कहा, “11 मौजूदा उद्यानों, पुलों, झीलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भगवान राम और रामायण के अन्य पात्रों का नाम देने का प्रस्ताव निकोल विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ओधव और विराटनगर वार्डों के स्थानीय भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया था।” भाजपा के जगदीश विश्वकर्मा निकोल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जो गुजरात सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री हैं।
ओधव में निगम के स्वामित्व वाले ‘पार्टी प्लॉट’ का नाम अब श्री राम पार्टी प्लॉट रखा गया है, जबकि उसी क्षेत्र में एक आवासीय सोसायटी के निकट एक उद्यान का नाम शबरी वाटिका रखा गया है। विवाह जैसे सार्वजनिक समारोह आयोजित करने के लिए पार्टी प्लॉट किराए पर दिए जाते हैं। ओधव में अन्य स्थान जिन्हें नए नाम दिए गए हैं उनमें – अयोध्या वन (उद्यान), लव-कुश झील, वाल्मिकी ऋषि पुस्तकालय और अर्बुदा देवी चौक शामिल हैं। (एजेंसी)
Bridges public places in ahmedabad named lord ram and other characters of ramayana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM












