-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bomb Blast In Bihars Sasaram City Many Injured
बिहार के सासाराम शहर में बम ब्लास्ट, कई लोग घायल
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
रोहतास. बिहार से बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है। यहां के सासाराम शहर में शनिवार को बम धमाका हुआ है। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक इस धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, “सासाराम में बम धमाका हुआ था। घायल लोगों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया था। हम अभी सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अज्ञात है।”
पुलिस ने कहा, “रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना की सूचना प्राप्त हुई जिसके जांच के क्रम में पाया गया कि घटनास्थल एक झोपड़ी है। वहाँ से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। FSL की टीम घटनास्थल की जाँच हेतु पहुंच रही है। प्रथम दृष्टया यह साम्प्रदायिक घटना प्रतीत नहीं हो रहा है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।”
सम्बंधित ख़बरें
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
#UPDATE | Information was received about the incident of a bomb blast in Sasaram of Rohtas. A scooty has also been recovered. FSL team is reaching the spot to investigate. Prima facie it does not appear to be a communal incident: Bihar police pic.twitter.com/rXuRMOnyri — ANI (@ANI) April 1, 2023
पुलिस ने बताया कि, “नालंदा के बिहारशरीफ में स्थिति पूर्णतः सामान्य है। आमजनों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। अफ़वाह फैलाने पर गंभीर कार्यवाही की जायेगी।”
विस्फोट रामनवमी के अवसर पर शहर में सांप्रदायिक झड़पों के एक दिन बाद हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला बिहारशरीफ से भी हिंसा की ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी उत्सव के दौरान भड़के सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोनों कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा में वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई और कई लोग घायल हो गए। सासाराम में जिला प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर फिर से संघर्ष शुरू होने के बाद धारा 144 लागू करने का आदेश दिया, जो पहली बार पिछली शाम को भड़की थी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि उपद्रवियों के कारण सांप्रदायिक तनाव पैदा हो रहा है। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था पर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र के कोई भी मंत्री आते हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जो जिम्मेवारी है सब पूरी की जाती है।
सीएम ने कहा, “हम लोग सभी लोगों का ध्यान रखते हैं वे ध्यान रखें या न रखें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसलिए आ रहे थे वही जानें, क्यों नहीं आ रहे हैं वही जानें। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की सुरक्षा दी जाती है। बिहार में कानून व्यवस्था ठीक है। कानून व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं है, सरकार पूरी तरह अलर्ट है।”
Bomb blast in bihars sasaram city many injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













