मंदिर उत्सव के दौरान हमले में घायल बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की मौत, अब तक छह गिरफ्तार

keralla news
Published on
Updated on

पलक्कड़/केरल: एक बड़ी खबर के अनुसार, 2 मार्च को एक मंदिर उत्सव में झड़प के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता को चाकू मार दिया था। जिससे गंभीर युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथ ने कहा कि , हमने 3  मार्च को ही प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन अभी हम यह नहीं बता सकते कि, इसका कोई राजनीतिक संबंध है।

पुलिस अधीक्षक आर विश्वनाथ ने आगे बताया कि, हमने अभी तक इस मामले में सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1502614816711933955

मिली जानकारी के अनुसार, भाजयुमो के तरूर पंचायत सचिव 28 वर्षीय अरुण कुमार पर मंदिर उत्सव के दौरान कथित तौर पर डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। जिसमें वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती  कराया गया था।  वह पिछले आठ दिनों से गंभीर देखभाल में था। जिसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने डीवाईएफआई के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com