MP विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी समेत 40 नाम शामिल

Narendra Modi
PTI Photo
Published on
Updated on

नई दिल्ली/भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के लिए शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का नाम शामिल है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का नाम शामिल है। ये बड़े नेता पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे।

सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

17 नवंबर को मतदान

मध्य प्रदेश में 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा ने अब तक 228 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं अब दो सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है। इस बार 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता वोट डालेंगे।

गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com