

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 92 सीटों के लिए प्रत्याशियों के लिए नाम की घोषण की गई है। भाजपा ने इस बार पूर्व मंत्री माया सिंह (Maya Singh) और वर्तमान मंत्री उषा ठाकुर को चुनावी मैदान में उतरा है। जबकि इंदौर-3 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को इस बार टिकट नहीं दी गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1715686076709540224/
भारतीय जनता पार्टी ने इस सूची में कई चौकाने वाले नामों का ऐलान किया है। सबसे बड़ी पार्टी ने शिवपुरी विधानसभा सीट से देवेंद्र जैन को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, शिवपुरी से चुनाव लाध रही यशोधरा राजे सिंधिया को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि यशोधरा उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देकर पहले ही साफ कर चुकी थीं कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी।
230 सीट वाली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 228 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं अब दो सीटें ऐसी हैं जहां पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का एलान होना बाकी है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वही, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इस साल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे।