BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 5 दिन चलेगी प्रक्रिया, नितिन नबीन की ताजपोशी तय

BJP National President Election: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 5 दिन चलेगी चुनावी प्रक्रिया। अभी नितिन नबीन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
BJP President Election Announcement Date
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, PM मोदी, अमित शाह
Published on
Updated on

BJP Election Results: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण ने पूरे चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस चुनावी प्रक्रिया को संगठन पर्व 2024 नाम दिया गया है। फिलहाल पार्टी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया हुआ है और माना जा रहा है कि इसी प्रक्रिया के बाद उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी का संगठन पर्व 2024 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा आज की जा रही है।

बीजेपी ने आज ही निर्वाचक मंडल की सूची भी जारी कर दी है। यह सूची पार्टी मुख्यालय में प्रकाशित की गई है। इसके बाद 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

19 जनवरी को ही शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी, तो 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सबसे बड़ी चुनौती

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल की है। बीजेपी पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में सत्ता हासिल करना चाहती है, ऐसे में पार्टी ने युवा अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रखी है। इसके अलावा इसी साल असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जो पार्टी के लिए अहम माने जा रहे हैं।

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “नितिन नबीन जी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वे युवा और मेहनती नेता हैं, जिन्हें संगठन का अच्छा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की है। उनका स्वभाव विनम्र और कार्यशैली व्यावहारिक है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण से पार्टी को आगे मजबूती मिलेगी।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com