- Hindi News »
- India »
- Bjp Didnt Get Help From Bajrang Bali So Raised Aurangzeb Issue Sanjay Raut
BJP को बजरंग बली से मदद नहीं मिली, इसलिए औरंगजेब का मुद्दा उठाया: संजय राउत
- Written By: शुभम सोनडवले

संजय राउत (फाइल फोटो)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र). शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कर्नाटक में बजरंग बली से मदद नहीं मिली, इसलिए अब वह औरंगजेब और टीपू सुल्तान जैसी ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा की हालिया घटनाओं के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा, “(मुगल बादशाह) औरंगज़ेब का मकबरा महाराष्ट्र में है। औरंगज़ेब को यहां दफनाया गया… छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में दफन किया गया।”
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को अपनी राजनीति के लिए औरंगजेब की जरूरत है। राउत ने कहा, ‘‘बजरंग बली ने कर्नाटक में उनकी मदद नहीं की… उसके बाद उन्होंने औरंगजेब, टीपू सुल्तान, बहादुर शाह जफर, अफजल खान का मुद्दा उठाया। आप (भाजपा) उन्हें चर्चा में ला रहे हैं क्योंकि आपको उनकी जरूरत है। क्योंकि आपका हिंदुत्व इन खानों पर निर्भर है।”
सम्बंधित ख़बरें
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
Nagpur NCP का शक्ति प्रदर्शन, सुनेत्रा पवार के समर्थन में लगे होर्डिंग्स; बारामती जीत के बाद CM बनाने की मांग
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के रूप में लगाने के विरोध में दक्षिणपंथी संगठनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
राउत ने कहा, “(उपमुख्यमंत्री देवेंद्र) फडणवीस सवाल करते हैं कि औरंगजेब के ये वंशज कहां से आए… यह आपकी (भाजपा) वजह से हुआ है।” उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में हुई घटनाओं में शामिल ज्यादातर लोग शहर के बाहर के थे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर राउत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को “जल्लाद” की भूमिका निभानी है।
उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने पहले ही इसे (शिंदे सरकार को) मौत की सजा सुना दी है। अब, इसे लागू करने के लिए एक जल्लाद की जरूरत है। यह मुद्दा वापस महाराष्ट्र विधानसभा में आ गया है। अब अध्यक्ष को (याचिकाओं पर फैसला कर) जल्लाद की भूमिका निभानी है।” इस बीच, कार्यक्रम में कम उपस्थिति को लेकर राउत ने अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं को फटकार लगाई। (एजेंसी)
Bjp didnt get help from bajrang bali so raised aurangzeb issue sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMस्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
May 05, 2026 | 04:15 PMहमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
May 05, 2026 | 04:14 PMपीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
May 05, 2026 | 04:09 PMThalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













