हिमाचल में बीजेपी ने मानी हार, CM जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

CM Jairam Thakur
ANI Photo
Published on
Updated on

शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजय स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद सीएम ठाकुर ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1600808803233980416

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर ने पहले कहा था कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, "मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।"

नवीनतम परिणामों और रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की है और 07 अन्य सीटों पर आगे चल रही है। तीन निर्दलीय भी विजयी हुए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com