बिहार निकाय चुनाव! दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट- पत्थर और लाठी डंडे, देखें वीडियो

Bihar civic elections
PHOTO- ANI
Published on: 
Updated on: 

नालंदा: बिहार (Bihar) के नालंदा जिले (Nalanda district) के पटेल नगर इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव (local body elections) के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में ईंट- पत्थर और लाठी- डंडे चले। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

नालंदा, डीएसपी सदर ने कहा कि हम मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कुछ तत्व शांति को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे थे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। 

https://twitter.com/ANI/status/1607994068692336640

बिहार नगर निकाय (Bihar Municipal Corporation elections) के दूसरे चरण के चुनाव में 68 नगरपालिका के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू है। शुक्रवार 30 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना होगी। इस बार एक मतदाता अपने नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए तीन बार मतदान कर रहे हैं। 

बता दें कि दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों में 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतें शामिल हैं। इस चरण में 68 निकायों में 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए आज वोटिंग हो रही है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com