बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह राजनीति के खेल में भी हैं धाकड़, दस दिन के अंदर शूटिंग में जीता दूसरा गोल्ड

Shreyasi Singh
श्रेयसी सिंह (Photo Credits-Twitter)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: बिहार के जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने बड़ा कमाल किया है। बताना चाहते हैं कि श्रेयसी ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।  रविवार को पंजाब के पटियाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया है।  

ज्ञात हो कि श्रेयसी सिंह का यह बिहार के लिए दूसरा गोल्ड मेडल है। श्रेयसी की जीत के बाद बिहार के कई दलों के नेताओं ने उन्हें ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी को पंजाब के पटियाला में 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

चिराग पासवान का ट्वीट-

बिहार सरकार में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ व जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी ने 64वें राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप के डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से बिहार का नाम रोशन किया है। इस शानदार जीत पर श्रेयसी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

गौर हो कि पंजाब के पटियाला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह अपने जिले सहित बिहार का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने साल 2020 में राजनीति में एंट्री की है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com