-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Azadi Gaurav Yatra Congress Launches Azadi Gaurav Foot March From Sabarmati Ashram Aims To Highlight Partys Role In Indias Development
कांग्रेस ने शुरू की ‘आजादी गौरव यात्रा’, देश के विकास में पार्टी के योगदान को किया जाएगा रेखांकित
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
अहमदाबाद: कांग्रेस (Congress) ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात (Gujarat) के गांधी आश्रम से बुधवार को ‘आजादी गौरव यात्रा’ (Azadi Gaurav Yatra) शुरू की। इसमें स्वतंत्रता संग्राम तथा 1947 के बाद देश के विकास में पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इसे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत भी माना जा रहा है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने यात्रा आयोजित करने का फैसला किया, ताकि ‘‘हमारी नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से आजादी हासिल करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों से अवगत कराया जा सके।” यह यात्रा एक जून को दिल्ली के राजघाट पर अंतिम पड़ाव पर पहुंचने से पहले चार राज्यों से होकर गुजरेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगले दस दिन में गुजरात के पांच जिलों में 1,200 किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस सेवा दल के सैकड़ों सदस्य आज सुबह आश्रम के ‘हृदय कुंज’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए और फिर अपने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पदयात्रा शुरू की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सभी प्रमुख गतिविधियों की शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। 12 मार्च, 1930 को नमक कानून के खिलाफ दांडी यात्रा पर निकलने से पहले, वह कई वर्षों तक इस आश्रम में रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा
कैलाश विजयवर्गीय के पत्र पर कांग्रेस का हमला, उमंग सिंघार बोले- सरकार की खुली पोल; कुणाल ने भी साधा निशाना
अकोला में दिनदहाड़े नगरसेविका के पति की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि यात्रा का आयोजन आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में और स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका तथा आजादी के बाद देश के विकास में उसके योगदान को रेखांकित करने के लिए किया जा रहा है। पैदल मार्च को गुजरात मामले के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत कांग्रेस नेतृत्व ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ देश, भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, ऐसे में हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में अवगत कराने के लिए ‘आजादी की गौरव यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।”
उन्होंने कहा कि यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले अगले दस दिन में गुजरात के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा महात्मा गांधी को समर्पित स्मारक राज घाट पर समाप्त होने से पहले हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 42 दिन में सम्पन्न होगी। सेवा दल के लालजी देसाई ने कहा, ‘‘ पैदल मार्च के दौरान कम से कम 100 स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। अगले दो महीने में चार राज्यों से होकर गुजरने के दौरान और सदस्य तथा समर्थक उनके साथ जुड़ेंगे।”
यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि गुजरात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना जाता है। यहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। (एजेंसी)
Azadi gaurav yatra congress launches azadi gaurav foot march from sabarmati ashram aims to highlight partys role in indias development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
Jul 01, 2026 | 04:40 PMछतरपुर में शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल चैट से हुआ बड़ा खुलासा; जीजा के साथ था अफेयर
Jul 01, 2026 | 04:38 PMकोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
Jul 01, 2026 | 04:31 PMमुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Jul 01, 2026 | 04:29 PMमहायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
Jul 01, 2026 | 04:25 PMRRB Group D Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, रेलवे ने जारी की PET के लिए शॉर्टलिस्ट
Jul 01, 2026 | 04:17 PMवर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
Jul 01, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM














