महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव, सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार सहित कई अन्य फिल्मी सितारों ने डाला वोट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान भी वोटिंग बूथ में पहुंचे। साथ ही राजकुमार राव, अक्षय कुमार और निर्देशक कबीर खान को भी मतदान के लिए देखा गया। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में राजकुमार को मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए देखा गया।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव, सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार सहित कई अन्य फिल्मी सितारों ने डाला वोट
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव, सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार सहित कई अन्य फिल्मी सितारों ने डाला वोट
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। मुंबई में विधानसभा चुनाव में कई फिल्मी सितारे भी वोट देते नजर आए। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान भी वोटिंग बूथ में पहुंचे, वहां उनके आने से पहले पुलिस सुरक्षा की जांच की गई।

हाल ही में सलमान खान के ऊपर लॉरेंस बिश्नोई ने केस किया था, जिसके कारण सलमान खान को काफी सुरक्षा व्यवस्था के साथ देखा जा रहा है। इस बीच सलमान खान को मतदान के लिए भी सुरक्षा के साथ देखा गया।

वहीं राजकुमार राव, अक्षय कुमार और निर्देशक कबीर खान को भी मतदान के लिए देखा गया। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में राजकुमार को मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए देखा गया। जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से वोट डालने का आग्रह किया। राजकुमार राव ने कहा है कि मतदान करना बहुत महत्वपूर्ण है । सभी लोग कृपया बाहर निकलें और मतदान करें। यह मतदान का दिन है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।

साथ ही अक्षय कुमार पहले एक्टर हैं और उन्हें पहला शख्स भी बताया जा रहा है, जिसने अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला है। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान भी अक्षय कुमार सुबह 7 बजे ही वोट डालने पहुंच गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com