- Hindi News »
- India »
- Arif Mohammad Khan Will Take Oath As Bihar Governor Today
बिहार : 26 साल बाद राज्य को मिला मुस्लिम राज्यपाल, अब से कुछ देर में आरिफ लेंगे शपथ
आरिफ मोहम्मद खान आज बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अब से कुछ देर बाद यानी सुबह करीब 11 बजे होने की संभावना है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

आरिफ मोहम्मद खान व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सोर्स-सोशल मीडिया)
पटना: आरिफ मोहम्मद खान आज यानी गुरुवार को यहां राजभवन में बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अब से कुछ देर बाद यानी सुबह करीब 11 बजे होने की संभावना है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हाल ही में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है वहीं, केरल के राज्यपाल रहे खान को बिहार भेजा गया है।
बीते सोमवार को पटना पहुंचे खान ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह राज्य की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अपने कर्तव्यों के निर्वाह का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानता हूं। इसका मुझ पर प्रभाव है। मैं राज्य की विरासत और गौरवशाली परंपरा के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।” राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हाल ही में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जबकि खान को बिहार भेजा गया है जो केरल के राज्यपाल थे।
जानकारी दें कि, बीते 1 दिसंबर को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव का दौरा किया और उनकी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी। खान, मुख्यमंत्री कुमार के साथ नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा में स्मारक उद्यान भी गए थे ।
सम्बंधित ख़बरें
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
इस बाबत मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, “ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां दिवंगत परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।”
यहां मुख्यमंत्री ने इसके साथ-साथ अपने पिता दिवंगत कविराज रामलखन सिंह और अपनी पत्नी दिवंगत मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी श्रद्धांजलि दी थी। वहीं बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां दिवंगत परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी थी।
बिहार की ख़बरों के लिए क्लिक करें
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार एवं कौशल किशोर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जानकारी दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में मणिपुर, मिजोरम, केरल और बिहार समेत राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। आरिफ मोहम्मद खान आज बिहार के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के नये राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।
वहीं केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने हाल ही में उम्मीद जतायी थी कि नये राज्यपाल आर्लेकर संवैधानिक रूप से काम करेंगे और राज्य सरकार के साथ सहयोग करेंगे। पता हो कि, विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की माकपा नीत सरकार और आरिफ मोहम्मद खान के बीच पूर्व में टकराव रहा है। माकपा ने खान पर ‘‘संघ परिवार के एजेंडे को लागू करने के लिए असंवैधानिक कार्यों” में शामिल होने का आरोप भी लगाया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Arif mohammad khan will take oath as bihar governor today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद
May 04, 2026 | 05:47 PMThalapathy Vijay: पिता के खिलाफ क्यों मुकदमा करने पर मजबूर हुए थलापति विजय? जानें इस विवाद की इनसाइड स्टोरी
May 04, 2026 | 05:46 PMमिसिंग लिंक पर पिंपरी मेयर की सेल्फी, कहां है पुलिस? जनता पूछ रही सवाल- VIP के लिए अलग नियम!
May 04, 2026 | 05:45 PM‘दीपक बुझने से पहले तेज जलता है’, पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 05:42 PMबच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश: श्योपुर हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला
May 04, 2026 | 05:34 PMNHIDCL भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन
May 04, 2026 | 05:29 PMiOS 27 में AI का धमाका, Siri बनेगी सुपर स्मार्ट, कैमरे से पूछेंगे सवाल और तुरंत मिलेगा जवाब
May 04, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














