मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, देखें तस्वीरें

anant-ambani-to-wed-radhika-merchant-soon-see-anant-radhika-engagement
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का आज रोका हुआ है। अनंत ने राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई की है। यह समारोह आज राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया। इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार (Ambani Family) शामिल हुआ है।

मालूम हो कि, पिछले लंबे समय से दोनों की सगाई (Engagement) के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अभी तक अनंत और राधिका की शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक साथ हैं। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद से जियो प्लेटफार्म और रिलायंस रिटेल वेंचर्स में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वहीं राधिका, मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।