मिजोरम की 7 साल की बच्ची का टैलेंट देख अमित शाह भी हुए मुरीद, तोहफे में दिया गिटार

मिजोरम की सात साल की इस नन्ही गायिका ने अपनी आवाज से इतना मोहित कर दिया कि ग्रह मंत्री अमित शाह ने इनको गिटार गिफ्ट कर दिया। एस्थर का 2020 में मां तुझे सलाम वायरल रहा था, जिससे इन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी।
Amit Shah impressed by the talent of a 7-year-old girl from Mizoram and gifted a guitar indian home minister north east visit
केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह एस्थर को गिफ्ट देते (सोर्स -सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

आइजोल: मिजोरम की 7 साल की नन्ही गायिका एस्थर लालदुहावमी हनामते ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब उन्होंने आइजोल में "वंदे मातरम" गाया, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसे एक गिटार उपहार में दे दिया। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि एस्थर की आवाज में देशभक्ति की गूंज थी, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। यह वही बच्ची है, जिसने 2020 में "मां तुझे सलाम" गाकर इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। छोटी सी उम्र में एस्थर ने न सिर्फ मिजोरम, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बना ली है।

कौन हैं एस्थर लालदुहावमी हनामते?

मिजोरम की रहने वाली एस्थर लालदुहावमी हनामते को देशभक्ति गीत गाने में विशेष रुचि है। 2020 में वायरल हुए उनके वीडियो ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई। उनकी भावनात्मक आवाज और अनोखे अंदाज ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी इस प्रतिभा को मिजोरम सरकार ने भी पहचाना और राज्यपाल की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। इतनी छोटी उम्र में देश के प्रति उनके प्रेम को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

अमित शाह की मिजोरम यात्रा और बड़ा फैसला

अमित शाह 15 मार्च को मिजोरम पहुंचे, जहां उन्होंने असम राइफल्स की जमीन को मिजोरम सरकार को सौंपने के ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि मिजो समुदाय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लंबे समय से इस स्थानांतरण की मांग हो रही थी, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से पूरा किया गया। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वोत्तर में बदलाव और एस्थर की प्रेरणा

अमित शाह ने पूर्वोत्तर में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में पर्यटन, टेक्नोलॉजी, कृषि और उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एस्थर जैसे युवा कलाकार न सिर्फ कला के क्षेत्र में, बल्कि देशभक्ति के संदेश को भी आगे बढ़ा रहे हैं। एस्थर की यह कहानी साबित करती है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती, बस एक अवसर की जरूरत होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com