अजित पवार की मौत पर अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान, किसे बता दिया प्लेन क्रैश का दोषी...जो मच गया भारी बवाल?

Ajit Pawar Plane Crash: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत पर कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया है।
ajit pawar death aniruddhacharya controversial statement plane crash blame row
अनिरुद्धाचार्य एव क्रैश के बाद विमान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aniruddhacharya on Ajit Pawar Plane Crash: कृष्ण नगरी वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज हमेशा अपने किसी न किसी बयान की वजह से मीडिया की हेडलाइंस में बने रहते हैं। कई बार उनके विवादित बयानों पर जमकर बवाल भी हो चुका है। अब एक बार उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत पर कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया है।

अपनी कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश का जिक्र करते हुए पायलट को दोषी ठहरा दिया। जबकि इस हादसे में पायलट और फ्लाइट अटेंडेट की भी मौत हो चुकी है। यही वजह है कि उनके इस बयान पर लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने प्लेन क्रैश पर क्या कहा?

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि 'महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम का प्‍लेन हादसे में निधन हो गया। प्‍लेन उड़ाने की पूरी जिम्‍मेदारी पायलट के पास होती है। पायलट के हाथ में प्‍लेन में सवार लोगों के जान की जिम्‍मेदारी होती है। अगर आप पायलट हैं तो अपना काम ईमानदारी से कीजिए।

उदाहरण के लिए किया सेना का जिक्र

अनिरुद्धाचार्य इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने उदाहरण के लिए भारतीय सेना और उसके सैनिको को भी घसीट लिया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना बॉर्डर पर खड़ी है। सेना का काम है कि सीमा पर कोई आतंकवादी गतिविधि ना हो। अब अगर सारे सैनिक उठकर किसी मंदिर में जाकर बैठ जाएं तो व्‍यवस्‍था भंग हो जाएगी। जबकि आपकी ईमानदारी से की सेना की सेवा ही आपकी भक्ति है।

क्या है अनिरुद्धाचार्य का पूरा बयान

पायलटों को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि पायलट के हाथ में प्‍लेन में सवार लोगों के जान की जिम्‍मेदारी होती है। यदि पायलट अपना काम ईमानदारी से ना करे तो...अब आप पायलट हैं और आपको प्‍लेन उतारना है लेकिन आप प्‍लेन ना उतारकर कुछ और करने लग जाएं। इसलिए जो काम है आपका वो करिए। वही आपकी भक्ति है।

गौरतलब है कि अजित पवार का बुधवार को महाराष्‍ट्र के बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हो गया। आज यानी गुरुवार को बारामती स्थिति विद्या प्रतिष्ठान में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। हादसे में पायलट समेत पांच लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता उनके अंतिम संस्‍कार के मौके पर पहुंचे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com