हवा में 16 मिनट की दहशत, उड़ान भरते ही हैदराबाद लौटी Air India Express की फ्लाइट

Air India Express: हैदराबाद के राजीव गांधी राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाइलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण वापस लौट आई।
air india express flight thailand phuket returns to hyderabad shortly after takeoff
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Air India Express: हैदराबाद के राजीव गांधी राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाइलैंड के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद फ्लाइट वापस लौट आई। फ्लाइट संख्या IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद से थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी में थी।

फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई।

विमान को सुबह 11:45 बजे फुकेट में उतरना था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हैदराबाद लौट आया। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान तो भरी, लेकिन ज़्यादा दूर नहीं जा सकी और हैदराबाद में सुरक्षित उतर गई। हालांकि, अभी तक एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों के तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विमान को वापस क्यों लौटाया गया। यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था।

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हुई कई घटनाएं

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद ऐसी कई घटनाएं सामने आई है। हाल के दिनों में भारत में उड़ानों में तकनीकी समस्या से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सप्ताह गुरुवार को दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आने के कारण उसे लौटना पड़ा।

इंडिगो का यह विमान सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने के बाद 11:16 बजे दिल्ली वापस लौट आया। तकनीकी जांच के बाद दोपहर 12:30 बजे विमान दोबारा रवाना किया गया और 2:53 बजे इम्फाल पहुंचा, जो उसके निर्धारित समय 1:10 बजे से काफी देरी से था।

अहमदाबाद प्लेन हादसे में गई 270 लोगों की जान

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 737 क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल थे। इस हादसे में प्लेन में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के तुरंत बाद एक मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गई थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com