जिस लंगड़े ने रेप किया...सोनाक्षी-जहीर के बाद कुमार विश्वास ने सैफ-करीना को बनाया निशाना! तैमूर को लेकर कही बड़ी बात

मशहूर कवि और रामकथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास ने एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम लिए बिना ही उनके बच्चे का नाम तैमूर रखने पर निशाना साधा।
सोनाक्षी-जहीर के बाद कुमार विश्वास ने सैफ-करीना को बनाया निशाना! तैमूर को लेकर कही बड़ी बात
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क: मशहूर कवि और रामकथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास ने एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम लिए बिना ही उनके बच्चे का नाम तैमूर रखने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने नाम हैं, आप कुछ भी रख सकते थे, लेकिन जो लंगड़ा बाहर से आया और जिसने भारत की मां-बेटियों के साथ बलात्कार किया, क्या वही बदमाश बच्चे का नाम रखने के लिए मिला?

इससे पहले भी कुमार विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। यूपी के मुरादाबाद में एक कार्यक्रम करते हुए कुमार विश्वास ने करीना कपूर और सैफ अली खान पर बिना किसी का नाम लिए हमला बोला था।

क्या बोले कवि कुमार विश्वास?

कुमार ने कहा, ''मायानगरी में बैठे लोगों को समझना होगा कि देश क्या चाहता है। यह नहीं चलेगा कि आप हमसे लोकप्रियता और पैसा ले लें, लेकिन जब आपका बच्चा हो तो उसका नाम बाहर से आए आक्रांता के नाम पर रख दें, यह नहीं चलेगा। इतने नाम हैं, आप कुछ भी रख सकते थे। रिजवान, उस्मान या कुछ भी। क्या आपको सिर्फ एक ही नाम मिला?''

यह नया भारत है: कुमार विश्वास

उन्होंने आगे कहा, ''वही लंगड़ा आदमी (आक्रांता तैमूर) जिसने भारत में आकर मां-बेटियों के साथ बलात्कार किया, वही बदमाश इस प्यारे बच्चे का नाम रखने के लिए मिल गया? अब अगर आप उसे हीरो बना देंगे तो हम उसे विलेन भी नहीं बनने देंगे, याद रखिए। भारत जाग चुका है, यह नया भारत है।''

बिना नाम लिए बनाया निशाना

भले ही कुमार विश्वास ने सैफ-करीना या तैमूर का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ है कि उनका इशारा उन्हीं की ओर था। जब सैफ और करीना ने तैमूर नाम रखा था, उस समय भी काफी विवाद हुआ था। कई लोगों ने सवाल उठाए थे।

संभल मुद्दे पर भी की टिप्पणी

इसके अलावा कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने संभल मामले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने संभल के बहाने कहा कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाना उन्हें किसने सिखाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आपने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई...क्या मंदिर छोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती थी?

कुमार विश्वास ने कहा कि 75 साल बाद अब यह देश जाग गया है। अब वह कभी नहीं सोएंगे, चाहे किसी की भी सरकार आए। सनातन के समर्थक होने के कारण मिल रही धमकियों पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह कभी कोई पद, प्रतिष्ठा या राजनीतिक पद स्वीकार नहीं करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com