- Hindi News »
- India »
- After Rajnath Singh Devendra Fadnavis Will Be The Second Bjp Leader To Do This Feat
ऐसा हुआ तो देवेंद्र फडणवीस रच देंगे इतिहास, ये राजनाथ सिंह के बाद ये कारनामा करने वाले होंगे दूसरे भाजपाई
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इन दिनों अपने नए मुखिया की तलाश कर रही है। बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का नाम इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन महाराष्ट्र से आने वाले देवेन्द्र फडणवीस का नाम सिर-ए-फेहरिस्त है। ऐसे में अगर देवेन्द्र फडणवीस भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो वह राजनाथ सिंह की बराबरी कर लेंगे। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो
मुंबई: दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इन दिनों अपने नए मुखिया की तलाश कर रही है। बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का नाम इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन महाराष्ट्र से आने वाले देवेन्द्र फडणवीस का नाम सिर-ए-फेहरिस्त है। ऐसे में अगर देवेन्द्र फडणवीस भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो वह राजनाथ सिंह की बराबरी कर लेंगे। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2022 खत्म हो गया था। जिसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ाकर 30 जून 2024 तक कर दिया गया था। 30 जून बीते हुए भी एक महीना हो गया है, लेकिन पार्टी नए अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रही है। लेकिन सियासी गलियारों में उन नामों पर चर्चा होने लगी है जो बीजेपी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इन चर्चाओं में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे चल रहा है। हालांकि फडणवीस निजी तौर पर इन ख़बरों को अफवाह बता रहे हैं।
राजनाथ सिंह की करेंगे बराबरी
देवेन्द्र फडणवीस को अगर बीजेपी की कमान सौंपी जाती है तो वह दूसरे ऐसे भाजपाई बन जाएंगे जो कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहा हो और बाद में पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली हो। क्योंकि राजनाथ सिंह के अलावा अब तक कोई दूसरा मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री इस पद तक नहीं पहुंच सका है। इससे 2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक राजनाथ सिंह पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
यह भी पढ़ें:- देवेंद्र फडणवीस होंगे ‘आत्मनिर्भर’ बीजेपी के नए बॉस, आरएसएस-भाजपा के कड़वे संबंधों मे घुलेगी मिठास?
राजनाथ सिंह साल 2000 से 2002 के बीच उत्तर मुल्क के सबसे बड़े सियासी सूबे की बागडोर भी संभाल चुके हैं। हालांकि वह इस कुर्सी पर मात्र 1 साल एक 131 दिन ही इस कुर्सी पर रहे थे। वहीं देवेंद्र फडणवीस भी 2014 से लेकर 2019 तक महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी पर आसीन रहे हैं। उन्होंने एक कार्यकाल पूरा किया है तो वहीं दूसरी बार भी वह पांच दिन के लिए सीएम बने थे। ऐसे में एक तरह से देखा जाए तो दो बार सीएम के पद पर रह चुके देवेंद्र फडणवीस पहले ऐसे भाजपाई होंगे जो बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।
राजनाथ सिंह ने लिए थे कड़े निर्णय
2013 मे राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष बनने के बाद कई बड़े फैसले लिए थे। जिसकी वजह से पार्टी 2014 में सत्ता में आने में कामयाब रही थी। इन कड़े डिसीजन्स में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का नाम आगे करना भी शामिल था। कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह के इस फैसले का पार्टी कें अंदर कई दिग्गज नेताओं ने विरोध किया था। लेकिन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के साथ ही विरोध ख़त्म हो गया। इसके बाद राजनाथ मोदी 1.0 में गृह मंत्री बने और पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें:- सचिन वझे के अचानक प्रकट होने के पीछे मास्टरमाइंड देवेंद्र फडणवीस? अनिल देशमुख के बयान से मची खलबली
After rajnath singh devendra fadnavis will be the second bjp leader to do this feat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













