-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- After 6 Deaths In Tirupati Stampede 10 Day Vaikuntha Dwar Darshanam Begins Today
तिरुपति में भगदड़ से हुई 6 मौतों के बाद आज से 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम शुरू, उमड़े लाखों श्रद्धालु
- Written By: राहुल गोस्वामी
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जिसे तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (TTD) भी कहते हैं, आज से यहां 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम शुरु हुआ है।

तिरुपति में 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम
तिरुपति : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जिसे तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (TTD) भी कहते हैं, में बीते बुधवार रात भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत होने के बाद आज से यहां 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम शुरु हुआ है।
जानकारी दें कि, तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह भगदड़ उस समय मची जब ‘वैकुंठ द्वार दर्शनम’ के लिए सैकड़ों श्रद्धालु टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना शहर में MJM स्कूल के पास बैरागी पट्टेदा में हुई थी।
इस बाबत पुलिस ने बताया था कि FIR भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत दर्ज की गई है, जो अप्राकृतिक मौतों से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब एक बीमार व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए गेट खोले गए तो भीड़ ने आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके कारण भगदड़ मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Tamannaah Bhatia: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारत का सबसे अमीर मंदिर: जहां भगवान को चढ़ता है अरबों का चढ़ावा और सरकार को जाता है टैक्स
तिरुपति: नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स, 3 घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
संपादकीय: तिरुपति लड्डू घोटाला आस्था से खिलवाड़
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मजिस्ट्रेटी शक्तियां प्राप्त राजस्व अधिकारियों को उनके कर्तव्य के तहत विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था और उनकी शिकायतों के आधार पर FIR दर्ज की गईं हैं। जानकारी दें कि, भीड़ से एक बीमार महिला को बाहर निकालने के लिए एक DSP (पुलिस उपाधीक्षक) द्वारा गेट खोले जाने की रिपोर्ट पर अधिकारी ने कहा था कि ,उन्हें ऐसा अत्यंत सावधानी से और प्रक्रिया के अनुसार करना चाहिए था।
जानें क्या है बैकुंठ एकादशी
जानकारी दें कि, सनातन धर्म में पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन देश में बैकुंठ एकादशी मनाई जाती है। इस बाबत मान्यता है कि इस बैकुंठ एकादशी का व्रत करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है और बैकुंठ धाम की प्राप्ती हो सकती है। वहीं इस खास दिन लोग भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना और विशेष पूजन भी करते हैं।
वहीं इस खास मौके पर दक्षिण भारत के लोग इस दिन भगवान विष्णु, जिन्हें तिरुपति मंदिर स्थित भागवान वेंकटेश्वर के रूप में भी जाना जाता है, उनका विशेष दर्शन करते हैं। इस मौके पर तिरुपति मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते हैं। ऐसे में आज भी तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भीड़ होने की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
After 6 deaths in tirupati stampede 10 day vaikuntha dwar darshanam begins today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














