-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Adhir Ranjan Chowdhury Wrote A Letter To Pm Modi On Harassment Of Bengali Speaking People
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंगाल की एंट्री; अधीर रंजन चौधरी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों…
- Written By: अभिषेक सिंह
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश के नाम पर बंगाल के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

अधीर रंजन चौधरी और पीएम मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में जैसे-जैसे सोमाली हवाओं की आमद बढ़ रही है। ठंड जितनी गहराती जा रही है। ठीक उसी अनुपात में सूबे का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की आंच पर गर्म हो रही इस सियासत में सियासी दल और सियासतदान लगातार घी डाल रहे हैं। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंगाल की एंट्री हो गई है। जिसे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीधा नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड कराया है।
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहां है कि बंगाली भाषी छात्रों और उनके परिवारों को बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाशी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान बंगाल प्रेसीडेंसी देश का सबसे बड़ा प्रांत था और तब से बंगाली भाषी लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में बसते रहे हैं। 1911 में जब ब्रिटिश भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित हुई, तो बड़ी संख्या में बंगाली अधिकारी दिल्ली में बस गए।
अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में दिल्ली और अन्य जगहों पर बंगाली भाषी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके माता-पिता और उनके परिवारों से पूछताछ की जा रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए एमसीडी द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गरीब बंगाली छात्रों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
अधीर रंजन चौधरी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा, नादिया, पश्चिमी दिनाजपुर और 24 परगना जिलों से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों में जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से असली बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने की अपील की, लेकिन पश्चिम बंगाल के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान से बंगाली भाषी लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बंगाल के लोगों के खिलाफ कोई अन्यायपूर्ण कार्रवाई न हो।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में 175 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है। जांच के दौरान पाया गया कि ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहे थे। बाहरी दिल्ली में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने घर-घर जाकर जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके बाद 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 6 लोगों को भी हिरासत में लिया गया।
Adhir ranjan chowdhury wrote a letter to pm modi on harassment of bengali speaking people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














