-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Adar Poonawalla Reduced The Price Of Booster Dose Now Vaccine Will Be Available In Private Hospital For Rs 225 Instead Of 600
बूस्टर डोज की कीमत में बड़ी गिरावट, अब मिलेंगी मात्र 225 रुपये में वैक्सीन
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: कोविड वैक्सीन बूस्टर डोज शुरू होने से एक दिन पहले, निजी अस्पतालों में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की कीमतों में आधे से अधिक की कटौती की गई है। दोनों टीके की खुराक अब 225 रुपये होगी। बता दें कि, कोविशील्ड को 600 रुपये से घटा दिया गया है, जबकि, कोवैक्सिन 1,200 रुपये से 225 रुपये कर दिया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने सरकार से चर्चा के बाद निजी अस्पतालों के लिए कोविड-रोधी टीके की कीमत में कटौती कर 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारत बायोटेक कोफाउंडर सुचित्रा एला ने आज ट्विटर पर यह घोषणा की।
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला अपने अधिकारिक ट्विटर पर लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत को 600 रुपये से कम कर 225 रुपये प्रति खुराक करने का फैसला किया है। हम एक बार फिर से सभी 18+ के लिए एहतियाती खुराक खोलने के लिए केंद्र के इस फैसले की सराहना करते हैं।
Serum Institute of India has decided to revise the price of Covishield vaccine for private hospitals from Rs.600 to Rs 225 per dose, says Adar Poonawalla, CEO, Serum Institute of India pic.twitter.com/VD3w9tuhzb — ANI (@ANI) April 9, 2022
वहीं, भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि, हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपये से घटा कर 225 रुपये करने का फैसला किया है।
We have decided to revise the price of Covaxin from Rs 1200 to Rs 225 per dose for private hospitals, says Suchitra Ella, Joint Managing Director, Bharat Biotech#PrecautionDose pic.twitter.com/cwjre25kPz — ANI (@ANI) April 9, 2022
केंद्र सरकार की तरफ से देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-रोधी टीकाकरण अभियान में एसआईआई और भारत बायोटेक की तरफ से बड़े पैमाने पर टीके मुहैया कराए गए हैं। इन दोनों कंपनियों का निजी अस्पतालों में लगाए जाने वाले कोविड टीके की एक खुराक की कीमत में बड़े पैमाने पर कटौती करने का फैसला एहतियाती खुराक लगाने के सरकार के फैसले को देखते हुए अहम है।
10 अप्रैल से लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को 10 अप्रैल से एहतियाती खुराक लगाई जाएगी। यह खुराक उन्हीं लोगों को लगेगी जिन्हें कोविड टीके की दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने पूरे हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 15 साल से अधिक उम्र के करीब 96 फीसदी लोगों ने कोविड टीके की कम-से-कम एक खुराक ले ली है जबकि दोनों खुराक लेने वाले लोगों की संख्या करीब 83 फीसदी है।
Adar poonawalla reduced the price of booster dose now vaccine will be available in private hospital for rs 225 instead of 600
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMHanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
Aug 08, 2026 | 11:13 AM29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 11:12 AMGold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Aug 08, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














