- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 2 November 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 2 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार के मोकामा में लालू यादव के करीबी रहे दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
- Written By: मनोज आर्या

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार के मोकामा में लालू यादव के करीबी रहे दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर रात करीब 150 पुलिस जवानों की टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और पटना लेकर आई। गिरफ्तारी के दौरान अनंत सिंह के पीछे 6 गाड़ियां चल रही थीं। अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान भी वे सफेद पैंट और शर्ट में चश्मे के साथ ही नजर आए। मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, ‘यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर वे पहले कार्रवाई करते तो अच्छा होता। आज वह 50 वाहनों के काफिले में घूम रहे थे और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए। देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के अपडेट के लिए बने रहें इस लाइ ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 6 मई LIVE: बिहार में कल कैबिनेट विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
आज की ताजा खबर 05 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 03 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
02 Nov 2025 08:54 PM (IST)
02 Nov 2025 08:54 PM (IST)स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से हिंदू आहत: अपर्णा बिष्ट यादव
भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार हिंदू सनातन धर्म के किसी भी बात पर टिप्पणी न किया करें क्योंकि हिंदू मन इससे आहात होता है। हम ऐसे संस्कृति और सभ्यता से आए हैं। जो सबके कल्याण की बात करते हैं। सबके प्राण की रक्षा की बात करते हैं, हम सबके कल्याण की बात करते हैं। ऐसे सनातम धर्म पर अगर वो बार-बार इस प्रकार की टिप्पणी करते रहेंगे तो देश उनको माफ नहीं करेगा और उनकी राजनीति हिंदुओं पर टिप्पणी करने से नहीं चमकेगी।
#WATCH वाराणसी, यूपी: भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा," स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार हिंदू सनातन धर्म के किसी भी बात पर टिप्पणी न किया करें क्योंकि हिंदू मन इससे आहात होता है। हम ऐसे संस्कृति और सभ्यता से आए हैं...जो सबके कल्याण की बात करते हैं।… pic.twitter.com/SCIm9PD1a5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 07:54 PM (IST)
02 Nov 2025 07:54 PM (IST)तेजस्वी को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना हमारा लक्ष्य: डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, मैं बिहार के लोगों से महागठबंधन को वोट देने की अपील करता हूं। हमारा लक्ष्य तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है। मैं सभी संगठनों से आग्रह करता हूं कि वे बिहार के कर्मचारियों को छुट्टी दें ताकि वे घर जाकर अपना वोट डाल सकें।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "... मैं बिहार के लोगों से महागठबंधन को वोट देने की अपील करता हूं। हमारा लक्ष्य तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है... मैं सभी संगठनों से आग्रह करता हूं कि वे बिहार के कर्मचारियों… pic.twitter.com/dTvKOqTl95
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 07:51 PM (IST)
02 Nov 2025 07:51 PM (IST)पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और लोगों से मुलाकात की।
#WATCH पटना (बिहार): पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और लोगों से मुलाकात की। pic.twitter.com/hLVQLq2u5z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 06:43 PM (IST)
02 Nov 2025 06:43 PM (IST)बिहार में गोलियां चल रही हैं लाशें बिछी हैं; जनता बदलाव चाहती है इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिहार के गया में कहा, बहुत शानदार माहौल है। NDA गठबंधन बाहर जा रहा है और INDIA गठबंधन बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है। पूरे बिहार में गोलियां चल रही हैं लाशें बिछी हैं। बिहार की जनता बदलाव चाहती है।
#WATCH गया, बिहार: #BiharElection2025 | कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "बहुत शानदार माहौल है। NDA गठबंधन बाहर जा रहा है और INDIA गठबंधन बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है। पूरे बिहार में गोलियां चल रही हैं लाशें बिछी हैं... बिहार की… pic.twitter.com/6rVzyFo7it
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 06:15 PM (IST)
02 Nov 2025 06:15 PM (IST)पीएम मोदी ने दी कवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में कवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी और रोड शो किया।
#WATCH पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी और रोड शो किया। pic.twitter.com/yH114chFRL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 05:35 PM (IST)
02 Nov 2025 05:35 PM (IST)रोजगार कभी भाजपा का एजेंडा नहीं रहा: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के छपरा में कहा, रोजगार कभी भाजपा का एजेंडा नहीं रहा। यही कारण है कि पलायन हो रहा है। हर घर में सरकारी नौकरी क्यों संभव नहीं है?
#WATCH छपरा, बिहार | सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "रोज़गार कभी भाजपा का एजेंडा नहीं रहा। यही कारण है कि पलायन हो रहा है... हर घर में सरकारी नौकरी क्यों संभव नहीं है?..." pic.twitter.com/Qi5B9u7AQx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 05:00 PM (IST)
02 Nov 2025 05:00 PM (IST)राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर जीतन राम माझी ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर कहा, कभी वो भारत की निंदा करते हैं कभी पीएम मोदी की मां को वो अपशब्द बोलते हैं और कभी छठ को ड्रामा कहते हैं तो ऐसे आदमी मछली ही पकड़ सकते हैं और कुछ नहीं।
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कहा,"....कभी वो भारत की निंदा करते हैं कभी पीएम मोदी की मां को वो अपशब्द बोलते हैं और कभी छठ को ड्रामा कहते हैं तो ऐसे आदमी मछली ही पकड़ सकते हैं और कुछ नहीं..." pic.twitter.com/vXb00nLF5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 04:57 PM (IST)
02 Nov 2025 04:57 PM (IST)NDA विकास की राह पर है: पवन सिंह
भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, 15 साल पहले का बिहार और आज के बिहार में आप खुद अंतर देख सकते हैं और बोलने वाले तो बोलेंगे ही, हमारा NDA परिवार विकास की राह पर है और हम जितना बोलते हैं उतना करते हैं।
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, "...15 साल पहले का बिहार और आज के बिहार में आप खुद अंतर देख सकते हैं और बोलने वाले तो बोलेंगे ही...हमारा NDA परिवार विकास की राह पर है और हम जितना बोलते हैं उतना करते हैं.." pic.twitter.com/oMFug7xEaH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 04:18 PM (IST)
02 Nov 2025 04:18 PM (IST)NDA के कभी रोजगार पर बात नहीं करता: खेसारी लाल यादव
छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार खेसरी लाल यादव ने कहा, अब लोगों को रोजगार चाहिए और NDA के लोग कभी रोजगार पर बात नहीं करते हैं। हमेशा से केवल हिंदुत्व, सनातन, मंदिर, मस्जिद, पाकिस्तान पर बोलते हैं। मुझे लगता है कि ये नफरत वाली दिक्कत दूर होनी चाहिए। लोगों को खाली क्यों रखे हैं? खाली रखे हैं तभी तो नफरत फैलती है। खाली दिमाग शैतान का होता है। आप किसी को व्यस्त कर देंगे तो इन चीजों पर ध्यान नहीं देगा। 20 साल से एक भी फैक्ट्री नहीं लगी। हमें अपने घर को छोड़कर जाने के लिए ट्रेन मिल जाता है लेकिन बिहार में रह कर रोजगार नहीं मिलता।
#WATCH सारण, बिहार: छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार खेसरी लाल यादव ने कहा, "अब लोगों को रोजगार चाहिए और NDA के लोग कभी रोजगार पर बात नहीं करते हैं। हमेशा से केवल हिंदुत्व, सनातन, मंदिर, मस्जिद, पाकिस्तान पर बोलते हैं। मुझे लगता है कि ये नफरत वाली दिक्कत दूर होनी चाहिए। लोगों… pic.twitter.com/gSN51XvcR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 04:15 PM (IST)
02 Nov 2025 04:15 PM (IST)जंगलराज की निशानियों ने मगध के गौरव पर नरसंहार का: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में कहा आरजेडी के जंगलराज की एक ही पहचान थी- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और भ्रष्टाचार। जंगलराज की निशानियों ने मगध के गौरव पर नरसंहार का, समाज के बंटवारे का दाग लगा दिया।
#WATCH नवादा (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," आरजेडी के जंगलराज की एक ही पहचान थी— कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और भ्रष्टाचार। जंगलराज की निशानियों ने मगध के गौरव पर नरसंहार का, समाज के बंटवारे का दाग लगा दिया।" pic.twitter.com/ILiKC9CSeL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 04:13 PM (IST)
02 Nov 2025 04:13 PM (IST)RJD-कांग्रेस के लोग छठी मैया की पूजा को ड्रामा बताते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में कहा कि, छठ पूजा के समय हम प्रकृति और सूर्य देव की पूजा करते हैं। लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के लोग छठी मैया की पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं, छठी मैया का अपमान करते हैं। इन लोगों को सूर्य देव की शक्तियों का भी अंदाजा नहीं है। हमारी सरकार ही है, जो सूर्य देव की ऊर्जा से बिजली बनाने में जुटी है। नवादा जिले में ही बिहार का सबसे बड़ा तैरता हुआ बिजली घर बनकर तैयार है।
#WATCH नवादा (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," छठ पूजा के समय हम प्रकृति और सूर्य देव की पूजा करते हैं। लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के लोग छठी मैया की पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं, छठी मैया का अपमान करते हैं। इन लोगों को सूर्य देव की शक्तियों का भी अंदाजा नहीं है। हमारी… pic.twitter.com/RECMI52WzX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 03:04 PM (IST)
02 Nov 2025 03:04 PM (IST)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में नए फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के देहरादून के राजपुर रोड पर नए फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दैरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे।
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपुर रोड पर नए फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/bYXpf7SF6E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 03:02 PM (IST)
02 Nov 2025 03:02 PM (IST)अयोध्या में भारतीय महिला टीम की जीत के लिए हवन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में क्रिकेट प्रेमियों ने आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन किया।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: क्रिकेट प्रेमियों ने आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन किया। pic.twitter.com/wi2z3YRN9g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 02:26 PM (IST)
02 Nov 2025 02:26 PM (IST)कानून अपना काम करता; अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर उपेन्द्र कुशवाहा
मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "कानून अपना काम करता है। प्रशासन उचित कार्रवाई करती है।
#WATCH रोहतास, बिहार: मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "कानून अपना काम करता है। प्रशासन उचित कार्रवाई करती है।" pic.twitter.com/nHBKno0JAj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 02:04 PM (IST)
02 Nov 2025 02:04 PM (IST)RJD ने सीएम पद चोरी कर लिया- पीएम मोदी
बिहार के आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा NDA एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, RJD में घमासान मचा हुआ है... नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि CM पद पर RJD के नेता का नाम तय हो लेकिन RJD ने मौका छोड़ा नहीं। RJD ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर CM पद चोरी कर लिया, घोषणा करवाकर रहे..."
#WATCH | आरा, भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरा NDA एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, RJD में घमासान मचा हुआ है... नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल… pic.twitter.com/tisO8bZoLl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 12:46 PM (IST)
02 Nov 2025 12:46 PM (IST)अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सचिन पायलट का बयान
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जो हत्या हुई है, वह इस सरकार की नाक के नीचे हुई है, तो कौन जिम्मेदार है? जिस गुंडाराज बात करते हैं, जो लूटपाट, अपहरण, हत्याएं हो रही हैं, उसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? ये पूरा माहौल बना दिया गया है जहां सबको लूटपाट की छूट है, किसके शासन में ये हो रहा है? इसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार है..."
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "जो हत्या हुई है, वह इस सरकार की नाक के नीचे हुई है, तो कौन ज़िम्मेदार है? जिस गुंडाराज बात करते हैं, जो लूटपाट, अपहरण, हत्याएं हो रही हैं, उसके… pic.twitter.com/nNKi3daJWM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 11:43 AM (IST)
02 Nov 2025 11:43 AM (IST)अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का बयान
राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जिस तरह से घटना घटी, ये तो होना ही था। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं और आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई। बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है, क्या प्रधानमंत्री को ये नहीं दिखता?... हमारी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 14 तारीख को नतीजे आएंगे, 18 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच तेजस्वी सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधी जेल जाएं, सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
#WATCH | पटना: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "जिस तरह से घटना घटी, ये तो होना ही था। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं और आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई। बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है, क्या… pic.twitter.com/pqWmamjQu3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 10:55 AM (IST)
02 Nov 2025 10:55 AM (IST)तेजस्वी यादव अपराधियों को संरक्षण देते हैं- नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव जानते हैं कि उनके सभी लोग, खुद तेजस्वी यादव सहित उनके सभी नेता, अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। जब 1990 से 2005 तक जंगलराज था, तो अपराधियों को हर जगह संरक्षण मिला।
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव जानते हैं कि उनके सभी लोग, खुद तेजस्वी यादव सहित उनके सभी नेता, अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। जब 1990 से 2005 तक जंगलराज था, तो अपराधियों को हर जगह संरक्षण मिला... अपराध की स्थिति ऐसी थी कि… pic.twitter.com/25qiGMgkaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 09:38 AM (IST)
02 Nov 2025 09:38 AM (IST)दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए किया जा रहा है पानी छिड़काव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
#WATCH | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। pic.twitter.com/vA5Wt9BBeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 09:17 AM (IST)
02 Nov 2025 09:17 AM (IST)SIR के बाद टीएमसी को जीतना मुश्किल- दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि हम कह रहे हैं कि करीब डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी रोहिंग्या, घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, वे यहां के मतदाता बने हुए हैं, जो यहां के नागरिक नहीं हैं, उनका सफाया हो जाएगा, इसीलिए वे डरे हुए हैं... अगर इन मतदाताओं का सफाया हो गया, तो TMC के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगा।
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...हम कह रहे हैं कि करीब डेढ़ करोड़ बांग्लादेशी रोहिंग्या, घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, वे यहां के मतदाता बने हुए हैं, जो यहां के नागरिक नहीं हैं, उनका सफाया हो जाएगा, इसीलिए वे डरे हुए हैं... अगर इन मतदाताओं का सफाया हो गया, तो TMC के… pic.twitter.com/dZV4kWEtfx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 07:48 AM (IST)
02 Nov 2025 07:48 AM (IST)सीएम उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन को दिखाई हरी झंडी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने श्रीनगर में कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन में कई श्रेणियां शामिल हैं।
#WATCH | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन में कई श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), और शौकिया और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए छोटी दौड़ें शामिल हैं।… pic.twitter.com/zKQE3vAmol
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
02 Nov 2025 06:49 AM (IST)
02 Nov 2025 06:49 AM (IST)अनंत सिंह की गिरफ्तारी मामले पटना SSP का बयान
पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसमें मोकामा विधानसभा के 2 प्रत्याशियों के पक्ष आमने सामने आ गए थे। उनके बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था... इसमें अभी 3 गिरफ्तारियां हुई हैं। अन्य कई लोगों पर रेड और छापेमारी चल रही है। मैं पटना के सभी मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जाएगा... पटना पुलिस आपके साथ है..."
#WATCH पटना, बिहार: पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसमें मोकामा विधानसभा के 2 प्रत्याशियों के पक्ष आमने सामने आ गए थे। उनके बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था... इसमें अभी 3 गिरफ्तारियां हुई हैं। अन्य कई लोगों… pic.twitter.com/er7dAmNdg9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025
02 Nov 2025 06:46 AM (IST)
02 Nov 2025 06:46 AM (IST)JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह के घर का वीडियो
JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह के घर की वीडियो, जहां से उन्हें दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
#WATCH बिहार: JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह के घर की वीडियो, जहां से उन्हें दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/DVzv9CpQ30
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2025
02 Nov 2025 06:45 AM (IST)
02 Nov 2025 06:45 AM (IST)गिरफ्तारी से पहले आई थी सरेंडर की खबर
इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी।
02 Nov 2025 06:44 AM (IST)
02 Nov 2025 06:44 AM (IST)दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार
पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को भी गिरफ्तारी हुई है।
Aaj ki taaja khabar 2 november 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहाते समय खींची फोटो, फिर 10 साल तक किया बलात्कार, जालना में सामने आई रूह कंपा देने वाली घटना
May 06, 2026 | 08:23 PMजिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!
May 06, 2026 | 08:12 PMJyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














