
आज की ताजा खबर LIVE: अहमदाबाद विमान हादसे में एक और शव बरामद किया गया है। एनडीआरएफ ने क्रैश साइट के मलबे से शव को बरामद किया है। मृतकों की संख्या 275 पहुंच गई है। ईरान ने इजराइली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और उच्चस्तरीय जनरलों के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने शनिवार को ब्रह्मपुर स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने से अधिक समय बाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय आबादी से तालमेल बढ़ाने और समर्थन पाने के लिए जारी प्रयासों समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए यहां दो दिवसीय सैन्य-नागरिक संपर्क सम्मेलन आयोजित किया गया। अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों की उनके घर में गोली मार दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मिनेसोटा के दो सांसदों को उनके घरों में गोली मारी गई, जिसे गवर्नर ने लक्षित हमला बताया है।
अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों की उनके घर में गोली मार दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मिनेसोटा के दो सांसदों को उनके घरों में गोली मारी गई, जिसे गवर्नर ने लक्षित हमला बताया है। मिनेसोटा के एक मेयर ने कहा कि शनिवार की सुबह सीनेटर और स्टेट रिप्रजेंटेटिव को उनके घरों में गोली मार दी गई। इस गोलीबारी में दोनों के परिजनों को भी निशाना बनाया गया है।
बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। पटना के SSP समेत कई जिलों के SP बदल दिए गए हैं। कार्तिके शर्मा पटना के नए एसएसपी बने हैं। मौजूदा SSP अवकाश कुमार को BMP का कमांडेंट बनाया गया है। इस बार कुल 18 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है।
भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ‘‘फर्जी खबर की फैक्टरी'' बन गयी है। सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस पर ऐसे वक्त निशाना साधा है जब विपक्षी दल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश प्रस्ताव पर मतदान से भारत के दूर रहने को लेकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर ‘‘अधूरा सच '' बताने का आरोप लगाया और कहा कि भारत का मतदान में अनुपस्थित रहना कोई रुख में बदलाव नहीं है, बल्कि ‘‘पिछले मत'' की निरंतरता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना में जवाबदेही तय करनी चाहिए। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र को मृतकों के परिजन और घायलों को मुआवजा देना चाहिए।
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि वह अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन और जीवित बचे लोगों को 25-25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि यह अंतरिम भुगतान मूल कंपनी ‘टाटा संस' द्वारा पहले घोषित किए गए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अतिरिक्त है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां, वो ट्रामा सेंटर पहुंचकर विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे क्रैश साइट पर भी जाएंगे और घटनास्थल का मुआयना करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने से अधिक समय बाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय आबादी से तालमेल बढ़ाने और समर्थन पाने के लिए जारी प्रयासों समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए यहां दो दिवसीय सैन्य-नागरिक संपर्क सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को ब्रह्मपुर स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी अधिकारी ब्रह्मपुर स्थित क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर है।
ईरान ने इजराइली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और उच्चस्तरीय जनरलों के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी टीवी के अनुसार हमलों में जान गंवाने वालों की पहचान सेना के जनरल स्टाफ के खुफिया उप प्रमुख जनरल गुलाम रजा मेहराबी और अभियान शाखा के उप प्रमुख जनरल मेहदी रब्बानी के रूप में हुई है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि दोनों की मौत कहां पर हुई।
अहमदाबाद विमान हादसे में एक और शव बरामद किया गया है। एनडीआरएफ ने क्रैश साइट के मलबे से शव को बरामद किया है। मृतकों की संख्या 275 पहुंच गई है।
NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एजेंसी ने नीट 2025 कटऑफ, रैंक और मेरिट लिस्ट के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा कर दी है। जल्द ही अब मेडिकल कॉलेज एडमिशन शुरू होंगे।
इजरायल और ईरान के बीच लगातार जंग से हालात गंभीर हो गए हैं। इजरायली राजदूत ने यूनाइटेड नेशन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान पर हमले जारी रहेंगे। वहीं इजरायल में ईरान के हमले में अब तक 2 लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
दिल्ली के जनपथ रोड स्थित सीसीएस बिल्डिंग में आग लग गई है। 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
Fire broke out in the CCS Building, Janpath Road. 13 fire tenders reached at the spot. Dousing operation underway: Delhi Fire Services
— ANI (@ANI) June 14, 2025
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गुजरात राज्य शाखा ने टाटा संस के चेयरमैन को पत्र लिखकर अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में घायल और मृत मेडिकल छात्रों के लिए सहायता का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है, "हम आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि दुर्घटना स्थल पर मौजूद उन मेडिकल छात्रों को वित्तीय सहायता और आवश्यक सहायता प्रदान करने पर विचार करें, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हो गए या अपनी जान गंवा दी।"
#AhmedabadPlaneCrash | Indian Medical Association, Gujarat State Branch writes to the Chairman of Tata Sons, requesting support for injured and deceased Medical Students at the BJ Medical College, Ahmedabad.
— ANI (@ANI) June 14, 2025
"We humbly request you to consider extending financial assistance &… pic.twitter.com/EIxobbDPAl
अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का राजकोट में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम के डीएनए सैंपल मिलान के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। राजकोट में आज आधे दिन बंद का ऐलान किया गया है।
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री 10.30 बजे समीक्षा बैठक करने वाले हैं। बैठक में DGCA के कई अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में विमान हादसे के कारणों को लेकर चर्चा की जाएगी। यह भी जानने की कोशिश की जाएगी की कहां पर चूक हुई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। वह एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगे।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के लोगों की बीजे मेडिकल कॉलेज में भीड़ लग रही है। परिजन डीएनए के नमूने देने के लिए पहुंच रहे हैं। बीजे मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे परिजनों के चेहरे पर दुख और आंखों में आंसू के साथ चिंता दिख रही है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Visuals from the BJ Medical College, where families of #AhmedabadPlaneCrash victims arrive to provide DNA samples. pic.twitter.com/OhbSzMs9BZ
— ANI (@ANI) June 14, 2025
राजस्थान के जैसलमेर जिले में आज बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवा चलने के भी आसार हैं।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | A fresh spell of rain lashes Jaisalmer, bringing respite from the scorching heat in the city. The city expects a partly cloudy sky in the coming days, as per IMD. pic.twitter.com/TryhRXbWJX
— ANI (@ANI) June 14, 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। आज शाह पंचमढ़ी में BJP के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा की नीतियों को भी मजबूती से रखेंगे।
बीजेपी नेता विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी गुजरात के गांधीनगर में अपने दिवंगत पिता के आवास पर पहुंचे। एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे में बीजेपी नेता विजय रूपाणी की मौत हो गई।
#WATCH | Rushabh Rupani, son of BJP leader Vijay Rupani, arrives at his father's residence in Gandhinagar, Gujarat.
— ANI (@ANI) June 13, 2025
BJP leader Vijay Rupani died in the Air India AI-171 plane crash. pic.twitter.com/Hz7LpwI0Zx
इजरायल और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। शुक्रवार को इजरायल के अटैक के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें करीब 200 मिसाइल हमले किए गए। इसमें इजरायल के एक शख्स की मौत हुई है जबकि 70 लोग घायल हुए हैं । इजरायल और ईरान दोनों ही देशों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।