आज की ताजा खबर 03 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज दोबारा शुरू होगी। लोकसभा में इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किए जाएंगे।
Breaking live
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

दतिया उपचुनाव का फैसला आज

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा।

श्रावण के पहले सोमवार पर CM योगी ने दिया शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह के पहले सोमवार के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।

हर हर महादेव!

सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही भक्त भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के द्वार भस्म आरती के लिए सुबह करीब 2:30 बजे खोले गए। इस दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया और उन्हें भांग एवं सूखे मेवों से विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से पारंपरिक विधि-विधान के साथ पवित्र भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

बांकीपुर उपचुनाव का आज आएगा फैसला

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा। यह सीट प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी की शुरुआत और बिहार में उनकी स्वीकार्यता को लेकर चर्चा का विषय बनी हुयी है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में सबकी नजर आज इस सीट के के परिणाम है।

समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन संख्या 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे सटे एक डिब्बे में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। तीनों सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों पर सभी की नजर बनी हुई है बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की राजनीतिक परीक्षा को लेकर खास चर्चा है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट के परिणाम भी राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।

दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने प्रस्ताव में प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन की अन्य सभी सूचीबद्ध कार्यवाहियों को स्थगित कर इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है।

मांजलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना वडोदरा के भवन स्कूल में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती हुई। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होने की आशंका है।

बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, औकिब नबी को भारतीय टीम में मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की है कि जसप्रीत बुमराह की जगह औकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से बुमराह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बुमराह की अनुपस्थिति में अब औकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है।

विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- उनके पास न मुद्दा है, न एजेंडा 

उत्तर प्रदेश मानसून सत्र के शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। वे बस समय बर्बाद कर रहे हैं। उनसे पूछिए कि उनके कार्यकाल में राज्य की क्या हालत थी।

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है।

दतिया उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के तीसरे चरण के बादकांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवें चरण (5/31) के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बढ़त मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के अनुसार, वह भाजपा उम्मीदवार से 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आरजेडी तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

विश्वेश नेगी होंगे ईरान में भारत के अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में वर्तमान में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत विश्वेश नेगी को इस्लामिक गणराज्य ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।

असम के बाढ़ प्रभावित नेपालीखुटी पहुंचे CM हिमंत बिस्वा सरमा

असम के शिवसागर जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित नेपालीखुटी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

बांकीपुर उपचुनाव: 13वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 7,119 वोट पहुंची

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 31 में से 13वें चरण के बाद जन सूरज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। प्रशांत किशोर अब भाजपा उम्मीदवार पर 7,119 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जयपुर में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के जयपुर में करणी सेना ने यूजीसी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया है।

बांकीपुर से जनसुराज के प्रशांत किशोर को मिली शानदार जीत

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव  में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को हराया।

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इंडियन कॉफी हाउस का किया दौरा

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इंडियन कॉफी हाउस का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुझे कॉलेज स्ट्रीट में आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं अक्सर इस जगह पर आती थी।

अब गांधी परिवार को गोली देने से, हिंदू-मुस्लिम करने से सत्ता नहीं आने वाली: राशिद अल्वी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि मध्य प्रदेश और बिहार दोनों जगह भाजपा बुरी तरह हारी है। ये राजनीतिक पैरामीटर है। ये भारत की राजनीति का तापमान बता रहा है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब गांधी परिवार को गोली देने से, हिंदू-मुस्लिम करने से सत्ता नहीं आने वाली है। 12 सालों के अंदर आपने क्या काम किया है, ये जनता के सामने रखना पड़ेगा। मध्य प्रदेश का उपचुनाव केवल एक विधानसभा का नहीं था, बिहार का उपचुनाव केवल एक विधानसभा का नहीं था, ये उपचुनाव पूरे देश का करंट था जो इस पूरे देश के अंदर बह रहा है। 2027 में जो चुनाव हैं उसमें देश की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार में जगह न मिलने पर वरिष्ठ नेता यशवंतरायगौडा वी. पाटिल ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार में जगह न मिलने के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशवंतरायगौडा वी. पाटिल ने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।

बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में किया रोड शो

बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने पटना में रोड शो किया।

ढाका में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी की PM के सलाहकार हुमायूं कबीर से शिष्टाचार भेंट

ढाका में भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर से शिष्टाचार भेंट की।

प्रशांत किशोर के एक सीट जीत लेने से नहीं होगा कोई परिवर्तन: शाइना एनसी

शिवसेना नेत्री शाइना एन.सी. ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि उपचुनाव से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, हार होती है और जीत होती है। लेकिन लोगों ने असल में तो NDA की ही सरकार बिहार में चुनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को देखा है। प्रशांत किशोर के एक सीट जीतने से इतना परिवर्तन नहीं होगा।

CM डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया को जन्मदिन की दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com