हबीब इस्लाम एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ डोंगरी के अध्यक्ष के खिलाफ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

FIR Logo
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

मुंबई:  हबीब इस्लाम एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ डोंगरी (Habib Islam Education Trust of Dongri) के अध्यक्ष (chairman) के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 32 वर्षीय शिक्षिका(Teacher) द्वारा अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ (Misbehavior and Molestation) का आरोप लगाने के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी (ए), 509, 506, 504 और अत्याचार अधिनियम की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। 

डोंगरी पुलिस ने बताया कि टीचर के आरोप के बाद हबीब इस्लाम एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ डोंगरी के चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच चल रही है। फिलहाल टीचर द्वारा दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस के अनुसार टीचर का आरोप है कि ट्रस्ट के अध्यक्ष उसके साथ दुर्व्यहार करता था और छेड़छाड़ करता था। इसी से परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की। मामलेकी गंभीरता को देखते हुए टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी (ए), 509, 506, 504 और अत्याचार अधिनियम की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com