- Hindi News »
- India »
- 9 Cheetahs Died In India In One Year Modi Government Claimed Cheetah Project Successful
भारत में एक साल में 9 चीतों की मौत, फिर भी मोदी सरकार ने किया चीता परियोजना सफल होने का दावा?
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo: PTI
नई दिल्ली. भारत के चीता बसाने के कार्यक्रम की अल्पकालिक सफलता का आकलन करने के लिए स्थापित छह मानदंडों में से चार को पहले ही पूरा किया जा चुका है। सरकार की एक रिपोर्ट में रविवार को यह बात कही गई। कार्यक्रम के एक वर्ष पूरा होने पर जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ ने पहले वर्ष के लिए निर्धारित अधिकतर मानदंडों को प्राप्त कर लिया है और यह उचित मार्ग पर है।
रिपोर्ट में कहा गया, “यह एक चुनौतीपूर्ण परियोजना है। हालांकि, भारत, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों और प्रबंधकों के ठोस प्रयासों के साथ-साथ तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के समर्थन से, परियोजना अपने सुनिश्चित पथ पर है।”
पिछले साल प्रकाशित ‘चीता कार्ययोजना’ में छह अल्पकालिक सफलता मानदंड सूचीबद्ध हैं। इसमें चीतों का 50 प्रतिशत अस्तित्व, ‘होम रेंज’ की स्थापना, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों का जन्म और परियोजना में स्थानीय समुदायों को जोड़ना शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
नौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
केरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
रिपोर्ट में कहा गया कि परियोजना पहले ही चार मानदंडों को पूरा कर चुकी है। देश में चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से बसाने की भारत की महत्वाकांक्षी पहल को रविवार को एक साल पूरा हो गया। यह परियोजना पिछले साल 17 सितंबर को तब शुरू हुई थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों के एक समूह को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा। इस परियोजना पर दुनिया भर के संरक्षणवादियों और विशेषज्ञों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो में दो समूहों में 20 चीते लाए गए थे। पहला समूह पिछले साल सितंबर में और दूसरा फरवरी में लाया गया था। मार्च के बाद से इनमें से छह वयस्क चीतों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मई में, नामीबिया से लाई गई मादा चीता से पैदा हुए चार शावकों में से तीन की अत्यधिक गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। शेष शावक को भविष्य में वन्य जीवन के लिए मानव देखभाल में पाला जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगल में छोड़े गए सभी चीते खुद को माहौल के हिसाब से ढाल रहे हैं और उनके प्राकृतिक व्यवहार में कोई गड़बड़ी नहीं दिखी। इसमें कहा गया है कि कुछ चीतों की मौत जीवाणु संक्रमण, गुर्दे की खराबी, चोटों और गर्मी से हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ चीतों के मानव बहुल क्षेत्रों में लंबी दूरी तय करने के बावजूद मुक्त परिस्थितियों में कोई अप्राकृतिक मौत नहीं हुई। अफ्रीका में इस स्तर की परियोजना में स्थानांतरण के बाद ऐसी मौतें आम हैं। (एजेंसी)
9 cheetahs died in india in one year modi government claimed cheetah project successful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMछत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
May 26, 2026 | 12:41 PMनौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
May 26, 2026 | 12:34 PMProtein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
May 26, 2026 | 12:32 PMबिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 26, 2026 | 12:29 PM‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
May 26, 2026 | 12:22 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













