- Hindi News »
- India »
- 7435 Special Trains Being Run For Chhath Railway Minister Reached New Delhi Railway Station To Take Stock
छठ के लिए चलाई जा रही 7435 स्पेशल ट्रेनें, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जायजा लेने पहुंचे रेल मंत्री
छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। और इसके लिए हजारों-लाखों लोग अलग-अलग राज्यों से पूर्वांचल के लिए रवाना होते हैं इनमे से कई ऐसे लोग है जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन की छत पर सफर करना पड़ता है
- Written By: शिवानी मिश्रा

दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं
नई दिल्ली: दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। और इसके लिए हजारों-लाखों लोग अलग-अलग राज्यों से पूर्वांचल के लिए रवाना होते हैं। बता दें कि इनमे से कई ऐसे लोग है जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन की छत पर सफर करना पड़ता है। हालाँकि सरकार ऐसे मे हर साल खास तैयारियां करती है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी शुक्रवार शाम (01 नवंबर) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने भी पहुंचे।
उन्होनें कहा कि इस साल यानी 2024 में पिछले साल के रिकॉर्ड से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। पिछले साल केवल 4500 हजार ट्रेनें ही चलाई गई थीं। हालाँकि इस बार एक्स्ट्रा पैसेंजर और ट्रैफिक को देखते हुए 7435 ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके साथ ही 150 ट्रेन और चलाने की व्यवस्था की जा रही है। अगर देखा जाए तो 2024 में करीब 7600 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गुरुवार शाम तक 51 लाख लोग इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठा चुके हैं।
पैसेंजर्स के लिए की गई खास व्यवस्था
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
सुंदर पिचाई और अश्विनी वैष्णव भी हुए मुरीद! आखिर क्या है भारत की ‘GI कॉफी’ का राज, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा
गरीब से अमीर तक सबके लिए AI, भारत ने पेश किए New Delhi Frontier AI Commitments, बदलेगा टेक्नोलॉजी का भविष्य
अब हर युवा बनेगा टेक्नोलॉजी लीडर, India AI Impact Summit में जीते और पाए 25 लाख तक का इनाम
बड़े स्टेशनों पर स्टेशन के बाहर यात्रियों की संख्या को देख कर तैयारी की गई है
हालाँकि सभी बड़े स्टेशनों पर खास व्यवस्था की गई है। इनमें मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, हैदराबाद, नई दिल्ली, लखनऊ और बिहार के 4 बड़े रिसीविंग स्टेशन भी शामिल हैं, जहां तैयारी का खास ख्याल रखा है। बता दें कि सभी जगह स्पेशल होल्डिंग एरिया भी बनाया गया है। टिकट के लिए कई स्पेशल मशीन भी लाई गई है। दरअसल किसी भी जगह पैसेंजर्स को तकलीफ नहीं होगी और वो आराम से सफर कर पाएंगे।
स्टेशन पर एक्स्ट्रा काउंटर्स और बोर्ड्स लगाए गए
बड़े स्टेशनों पर स्टेशन के बाहर यात्रियों की संख्या को देख कर तैयारी की गई है। दिल्ली में नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर स्टेशन के बाहर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा पंडाल बनाया गया, जिसमें पंखा, लाइट, पानी और टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पैसेंजर्स को जानकारी देने के लिए एक्स्ट्रा काउंटर्स और बोर्ड्स लगाए गए, ताकि हर ट्रेन का समय और जानकारी लोगों को पंडाल में ही मिलती रहे। इसके साथ टिकट के लिए भी खास सुविधा दी गई है।
इस बार कुंभ में होगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर
इस बार प्रयागराज में होने वाले कुंभ में जाने वालों के लिए भी रेल मंत्रालय ने कई खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कुंभ की तैयारी बड़े पैमाने पर हो रही है, और नया इंफ्रास्ट्रक्चर बना है। स्पेशल ट्रेनों की पूरी व्यवस्था राज्य सरकारों के साथ मिलकर की जा रही है। जो भी भक्तजन कुंभ में आएंगे, उनका मूवमेंट बहुत ही साइंटिफिक तरीके से किया जाने वाला है।
7435 special trains being run for chhath railway minister reached new delhi railway station to take stock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोहन भागवत का दो दिवसीय गुजरात दौरा: स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन और संतों से संवाद, जानें पूरा शेड्यूल
Mar 04, 2026 | 11:15 AMपुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट
Mar 04, 2026 | 11:12 AMअक्षय कुमार के शो में अनिल कपूर ने खोला ‘वेलकम’ की पेंटिंग का राज, बोले- इसके पीछे छिपा है गहरा मैसेज
Mar 04, 2026 | 11:12 AMWATCH: जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर…पंप पर लंबी कतारें, महाराष्ट्र के इस जिले में मची अफरा-तफरी
Mar 04, 2026 | 11:06 AMअमेरिका-इजरायल की कार्रवाई की मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की निंदा, अली खामेनेई की शहादत पर जताया दुख
Mar 04, 2026 | 11:00 AMमुंबई में होली का जश्न मातम में बदला: वडाला में पैर छू जाने पर विवाद, 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या
Mar 04, 2026 | 10:51 AMखामेनेई के मरते ही गद्दी का सपना देखने लगे थे पहलवी, ट्रंप ने खिसका दी पैरों तले जमीन, कहा- नहीं सौंपेंगे कमान
Mar 04, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














