कोरोना मरीजों की संख्या 7000 पार, 74 की मौत; देश के अलग-अलग राज्यों में जानें क्या हैं हालात

कोरोना के मामलों में रोजाना ही इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन कोरोना के करीब 200 नए मरीज सामने आ रहे हैं। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या 7000 पार पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 74 हो गई है।
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले
Published on
Updated on

नई दिल्ली: कोरोना के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 200 से 300 मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मौतें के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। देश भर की बात करें तो अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 7000 पार पहुंच गई है। इसके अलावा अब तक 74 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अपनी तरफ से सतर्क रहें।

कोरोना के मामलों की बात करें तो केरल और महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या अधिक है। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 300 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए हैं वहीं चार लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 18 लोगों की मौत हुई है। दूसरे नंबर केरल में कोरोना से 16 जानें गई हैं। कहा जा रहा है कि अब प्रधानमंत्री से मिलने के लिए भी प्रोटोकॉल के तहत मंत्रियों को RTPCR जांच करानी होगी।

24 घंटे में 300 एक्टिव केस और 6 मौतें

कोरोना को लेकर सरकार की ओर से अलग-अलग राज्यों को अलर्ट रहने की हिदायत दे दी गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इनमें महाराष्ट्र के ही अकेले 117 केस मिले हैं। इसके अलावा मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। कल तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 68 थी तो वहीं अब यह आंकड़ा 74 पहुंच गया है।

मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि कोरोना को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोग बिल्कुल घबराएं नहीं लेकिन अपने स्तर पर सतर्कता रखना जरूरी है। इसलिए मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

जानें अलग-अलग राज्यों में क्या है कोरोना का हाल:

क्र.सं. राज्य / केंद्र शासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले कुल ठीक/डिस्चार्ज/स्थानांतरित कुल मृत्यु कल से परिवर्तन (सक्रिय मामले) कल से मृत्यु
1 आंध्र प्रदेश 72 78 0 +14 0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 0 0 0
3 असम 6 12 0 +3 0
4 बिहार 47 26 0 +1 0
5 चंडीगढ़ 3 2 0 +1 0
6 छत्तीसगढ़ 48 22 0 +4 0
7 दिल्ली 757 1322 8 +66 8
8 गोवा 6 15 0 +1 0
9 गुजरात 1223 719 2 +114 2
10 हरियाणा 125 107 0 +17 0
11 हिमाचल प्रदेश 2 1 0 0 0
12 जम्मू और कश्मीर 9 9 0 0 0
13 झारखंड 10 9 1 +4 1
14 कर्नाटक 459 817 2 +100 2
15 केरल 2223 2941 3 +170 3
16 मध्य प्रदेश 65 30 2 +13 2
17 महाराष्ट्र 615 959 1 +2 1
18 मणिपुर 1 0 0 0 0
19 मिजोरम 0 2 0 0 0
20 ओडिशा 41 23 0 +2 0
21 पुडुचेरी 10 96 0 +1 0
22 पंजाब 33 18 2 +3 2
23 राजस्थान 138 152 1 +14 1
24 सिक्किम 33 33 0 +7 0
25 तमिलनाडु 204 484 6 +3 6
26 तेलंगाना 11 6 0 +1 0
27 त्रिपुरा 1 0 0 0 0
28 उत्तराखंड 3 35 0 +3 0
29 उत्तर प्रदेश 229 240 2 +4 2
30 पश्चिम बंगाल 747 412 1 0 1
कुल योग 7121 8573 74 +306 6
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com