पुणे: पुणे (Pune)शहर में पुणे शहर जिला कांग्रेस पार्टी के व्यापारी सेल की तरफ लगभग 555 स्थानीय महिलाओं को "केवल पांच रुपये में गणेश मूर्ति" के वितरण का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chauhan) ने वार्ड नंबर 28 के कुछ निवासियों को प्रारंभिक रूप में गणपति बाप्पा की मूर्ति वितरित की। इस अवसर पर अरविंद शिंदे (अध्यक्ष, पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी), मोहन जोशी, अभय छाजेड़, विजयकांत कोठारी, पन्नालालजी लुनावत, स्नेहल पाडाले, नीता राजपूत, मनीषा फाटे, सोनकांबले, सुरेश चौधरी, सुरेश चौधरी, उमेश मांडोत, मनीष, इस अवसर पर सीमा जैन महाडिक, अनुसया गायकवाड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।