बजट में खेलो इंडिया योजना आवंटन में 48% की वृद्धि, अनुराग ठाकुर ने पीएम को दिया धन्यवाद

Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली:  खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने खेलो इंडिया योजना (Khelo India Scheme) में पांच साल के विस्तार और बजट आवंटन में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया।

बड़ी संख्या में लोगों के प्रतिनिधित्व और खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने ‘खेलो इंडिया- खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम' योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) में जारी रखने का फैसला किया है और इसके लिए तीन हजार 165 करोड़ 50 लाख रुपये आवंटित किए हैं।

ठाकुर ने पीआईबी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खेलो इंडिया योजना में पांच साल के विस्तार और बजट 2022 में बजट आवंटन में 48 प्रतिशत के इजाफे से इसे राष्ट्रीय स्तर पर महत्व देने तथा इसे प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना में शामिल करने के लिए मंत्रालय और सभी हितधारकों की ओर से मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।'' खेल इंडिया योजना खेल मंत्रालय की मुख्य केंद्रीय योजना है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com